भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। अब चूंकि मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम में लोग कोल्ड, फ्लू और सीजनल एलर्जी से भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन सामान्य परेशानियों और कोरोना वायरस के बीच का अंतर समझना बहुत ही जरूरी है, ताकि आपको भी कोई परेशानी न हो और आपकी वजह से किसी और को भी। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जिनके आधार पर आप फ्लू, एलर्जी और कोरोना वायरस में अंतर कर सकते हैं...
{"_id":"5fbcec9347229c1dd15aabc9","slug":"coronavirus-symptoms-difference-between-seasonal-flu-allergy-or-cold-fever-and-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: लक्षणों के आधार पर समझें फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर, डरें नहीं सावधान रहें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: लक्षणों के आधार पर समझें फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर, डरें नहीं सावधान रहें
Tue, 24 Nov 2020 05:00 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर
- फोटो : Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सामान्य सर्दी के लक्षण
- बहती नाक
- छींक आना
- गले में दर्द होना
- इसके अन्य लक्षणों में सामान्य बुखार, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और थकान शामिल हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वायरल फ्लू के लक्षण
- बुखार, सूखी खांसी
- मांसपेशियों में दर्द
- थकान, सिरदर्द
- गले में दर्द
- नाक से पानी बहना
- अन्य लक्षणों में दस्त और उल्टी भी शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- वायरल फ्लू की शुरुआत अचानक हो सकती है। मौसम में बदलाव इसके प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए सतर्क रहें, क्योंकि जरा-सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।
- वायरल फ्लू में एक से चार दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं।
- इसका सामान्य उपचार उपलब्ध है।
- अधिकतम एक से दो हफ्ते में आप ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीजनल एलर्जी के लक्षण
- मौसम बदलने के साथ ही कई लोगों को एलर्जी हो जाती है। इसमें आंख, नाक, कान में खुजली होती रहती है, गले में खराश हो जाती है और साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है।
- इसके अन्य लक्षणों में थकान होना, खांसी, छींक आना, नाक बहना या नाक का बंद होना, आंखों से पानी आना और सिरदर्द शामिल हैं।