फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: एलर्जी, फ्लू और कोविड-19 के बीच का फर्क समझें, खुद जानें- कोरोना है या नहीं

Sun, 05 Apr 2020 01:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms deference between covid 19, Seasonal flu and allergy
Coronavirus Tips and Knowledge - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। हर दिन इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांवों तक हर दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों में एक भय का माहौल भी बना है। इन दिनों अगर हमें किसी भी तरह का जुकाम या खांसी हो रही है तो हम उसे फौरन कोरोना मानकर भयभीत होने लगते हैं। लेकिन इस स्थिति में डरने की बजाय यह फर्क समझने की जरूरत है कि यह फ्लू, एलर्जी है या फिर वाकई में कोरोना का संक्रमण हुआ है। यह बहुत मुश्किल भी नहीं है, बस आपको अपने लक्षणों पर गौर करना है। आइए, जानते हैं कि सामान्य फ्लू, एलर्जी और कोरोना में किस तरह आप अंतर कर सकते हैं:

Coronavirus symptoms deference between covid 19, Seasonal flu and allergy
लक्षणों पर गौर करें
  • अधिकांश एलर्जी और इंफ्लूएंजा मौसमी होते हैं। बसंत के मौसम में नाक बहने की शिकायत रहती है तो यह संभवतः एलर्जी ही है।
  • सर्दी के मौसम में आपको खांसी-जुखाम रहा है तो ये फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।
  • लेकिन अगर मौसम थोड़ा गर्म है और आपको फ्लू जैसे लक्षण हैं तो इसे सिर्फ फ्लू कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह कोरोना भी हो सकता है।  
Coronavirus symptoms deference between covid 19, Seasonal flu and allergy

तो क्या गर्मी आने पर कोरोना खत्म होगा?

  • इंफ्लूएंजा अकसर गर्मी में मर जाता है हालांकि वैज्ञानिक कोरोना वायरस के अधिक तापमान में खत्म होने के साक्ष्य जुटा रहे हैं।
  • देखा जाए तो कोरोना ने अधिक तापमान और नमी वाले सिंगापुर जैसे भूमध्यरेखीय देशों में भी लोगों को संक्रमित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms deference between covid 19, Seasonal flu and allergy

यूं पता लगाएं

  • डॉक्टरों का कहना है कि आप लक्षणों के बिगड़ने पर ध्यान रखें। एलर्जी से होने वाली तकलीफ इलाज न लेने तक वैसी ही बनी रहती है।
  • फ्लू के लक्षण सप्ताहभर में ठीक हो जाते हैं। वहीं, कोविड-19 के लक्षण सामान्य फ्लू के मुकाबले गंभीर हो जाते हैं और इससे मरने वालों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा है।

बुजुर्ग हों, हृदय संबंधी बीमारी या फिर मधुमेह है तो सचेत रहें।

विज्ञापन
Coronavirus symptoms deference between covid 19, Seasonal flu and allergy
Coronaindia - फोटो : PTI

चीन में अधिकांश को हुई सूखी खांसी और बुखार

  • चीन में 56 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सूखी खांसी, सांस में दिक्कत, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण सामने आए थे।
  • करीब 5 फीसदी मरीजों को जी-मिचलाने और उल्टी के लक्षण भी उभरे थे। 04 फीसदी मरीजों को डायरिया हुआ था।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed