फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चेन्नई में तैयार किया स्पेशल मास्क, 20 बार धोया जा सकेगा, कीमत होगी 30 रुपये

Sun, 05 Apr 2020 11:31 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Safety Tips in Hindi: Cheapest mask made in India Chennai for covid 19 prevention

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को मास्क को लेकर एडवाइजरी जारी किया है। सरकार ने इस एडवायजरी में कहा है कि लोग घर में तैयार मास्क भी पहन सकते हैं। लॉकडाउन के बीच लोग जरूरतों की खरीदारी करने बाहर निकलते हैं। ऐसे में मास्क पहनने से बड़े पैमाने पर लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकता है। इससे पहले घर में मास्क तैयार करने को लेकर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मैनुअल जारी किया जा चुका है। इस बीच चेन्नई में एक खास तरह की मास्क तैयार की गई है।

Coronavirus Safety Tips in Hindi: Cheapest mask made in India Chennai for covid 19 prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फेस मास्क की मांग भी बढ़ी है। इस बीच चेन्नई की अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ऐसा फेसमास्क तैयार किया है जिसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस मास्क को पॉलिस्टर फैब्रिक से तैयार किया गया है। उनका दावा है कि यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा। 

Coronavirus Safety Tips in Hindi: Cheapest mask made in India Chennai for covid 19 prevention
Home made Mask - फोटो : Facebook

अन्नामलाई यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम को लीड कर रहे एस सुब्रहमण्यम का कहना है कि इस फेस मास्क को 20 बार तक धोया जा सकेगा। यह बहुत ही किफायती होगा। एक मास्क की कीमत 30 रुपए होगी। सुब्रहमण्यम ने बताया कि कई तरह के मैटेरियल की जांच करने के बाद इसे पॉलिस्टर फैब्रिक से तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस मास्क से सांस लेना भी आसान है और इसे आसानी से वॉश किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Safety Tips in Hindi: Cheapest mask made in India Chennai for covid 19 prevention
मास्क बेचता एक बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया

एस सुब्रहमण्यम का कहना है कि कॉटन यानी सूती कपड़े से बने मास्क में नमी जल्दी आ जाती है, जबकि पॉलिस्टर फैब्रिक ज्यादा देर तक सूखे रहते हैं। इसे साबुन या डिटर्जेंट पाउडर से आसानी से धोया जा सकता है। इस नए मास्क को ट्रायल के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग से अप्रूवल मिलने के बाद इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार मास्क भी 70 फीसदी कारगर, बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed