फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: सर्दियों में बढ़ सकते हैं कोरोना के लक्षण वाले मरीज, विशेषज्ञों ने चेताया

Mon, 16 Nov 2020 02:37 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Symptomatic covid patients may increase in winter Experts warn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने पहले ही यह आशंका जताई थी कि सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस का संक्रमण और बढ़ सकता है, लेकिन अब तो यह भी देखने को मिल रहा है कि ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी कोरोना के खतरे को और बढ़ा दिया है और कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे लक्षण वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है कि सांस संबंधी बीमारियों और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव बताते हैं कि अमेरिका और .यूरोप में हुए कुछ अध्ययनों में यह पता चला है कि कोरोना से होने वाली मौतों के लिए प्रदूषण भी कुछ हद तक जिम्मेदार है। 

Coronavirus Symptomatic covid patients may increase in winter Experts warn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम 2.5 में प्रदूषण के कण पर कोरोना वायरस कुछ समय के लिए हवा में मौजूद रहता है। इस दौरान ऐसी जगहों पर सांस लेने से वायरस के शरीर में जाने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसी स्थिति में बिना मास्क के घर से बाहर जाना खतरनाक हो सकता है। 

Coronavirus Symptomatic covid patients may increase in winter Experts warn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉयरोलॉजिस्ट और वेलकम ट्रस्ट डीबीटी इंडिया अलायंस के सीईओ प्रोफेसर शाहिद जमील बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का साथ मिल जाने से कोरोना वायरस की उम्र बढ़ जाती है और चूंकि इस मौसम में धूप कम ही निकलती है, ऐसे में संक्रमण की संभावना भी ज्यादा हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Symptomatic covid patients may increase in winter Experts warn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि कोरोना से संक्रमित 70-80 फीसदी मरीजों में लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हो सकता है कि लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाए और इसकी वजह ठंड और प्रदूषण हो सकती है।  

विज्ञापन
Coronavirus Symptomatic covid patients may increase in winter Experts warn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

सर्दियों में अस्थमा और हृदय रोगियों को कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होगा। इसलिए ऐसे मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया बताते हैं कि सर्दी में कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है, क्योंकि आमतौर पर कोई भी इंफ्लुएंजा वायरस ठंड के दिनों में तेजी से फैलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed