{"_id":"607a6b0d8ebc3e8d2901e126","slug":"coronavirus-second-wave-despite-the-symptoms-of-coronavirus-rtpcr-report-is-come-negative","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरटी-पीसीआर टेस्ट: लक्षणों के बावजूद रिपोर्ट आ रही निगेटिव, डॉक्टर भी हैरान, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आरटी-पीसीआर टेस्ट: लक्षणों के बावजूद रिपोर्ट आ रही निगेटिव, डॉक्टर भी हैरान, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉक्टर अनिल डोंगरे
इंदौर में कोविड ट्रैकिंग प्रभारी
कोरोना वायरस पूरे देश में बड़ी ही तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पहले के मुकाबले इस बर ये वायरस ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है। हर दिन कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों का आंकड़ा पिछले दिनों के आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में इस वायरस को लेकर काफी डर बढ़ गया है, लेकिन इन सबके बीच अब इस वायरस को आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद भी पकड़ पाना आसान नहीं है। ऐसे में इस वायरस को लेकर लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में कि डॉक्टर इस पर क्या कहते हैं।
2 of 7
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अगर आपको कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं, तो सबसे पहले आपका आरटी-पीसीआर टेस्ट ही किया जाता है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी कई लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जबकि ये लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
3 of 7
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
यही नहीं, कुछ मामले तो ऐसे भी हैं, जिनमें दो-तीन बार कोरोना टेस्ट करवाया गया, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव ही आया। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना वायरस में म्यूटेशन की वजह से आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कोरोना
- फोटो : ANI
ऐसे लोगों का खुलासा सीटी स्कैन के जरिए हुआ। जिन मरीजों की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आई थी, उन मरीजों की सीटी स्कैन रिपोर्ट में लंग्स में हल्के रंगीन (ग्रे पैच) बने हुए थे। ये वही पैच हैं, जो सीथे तौर पर मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
भारत में कोरोना
- फोटो : पीटीआई
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये नए स्ट्रेन के कारण ही ऐसा हो रहा है। वे मानते हैं कि आरटी-पीसीआर टेस्ट पहले भी सौ प्रतिशत सटीक नहीं थे। इस मामले को लेकर जब हमारी डॉक्टर अनिल डोंगरे (इंदौर में कोविड ट्रैकिंग प्रभारी) से बातचीत हुई, तो उन्होंने बताया कि, कोरोना वायरस के अभी इतने म्यूटेंट वायरस हैं कि कई बार ये नाक व गले में वायरल लोड बहुत ज्यादा नहीं होता, जिसकी वजह से ये वायरस आरटी-पीसीआर टेस्ट में पकड़ नहीं आता।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।