फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बच्चों को कोरोना के संक्रमण से कैसे बचाएं? माता-पिता इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 28 Apr 2021 06:18 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus precautions tips how to protect children from covid 19 infection
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना की दूसरी लहर में देश की स्थिति काफी बुरी है। हर दिन लाखों की संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बार का वायरस म्यूटेटेड है और यह बच्चों के लिए भी उतना ही खतरनाक है, जितना की बड़ों के लिए। यह काफी संख्या में बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी इसको लेकर चिंता जताई थी। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चों को कोरोना के संक्रमण से बचाएं और इसके लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Coronavirus precautions tips how to protect children from covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि पहले बच्चों में ज्यादातर सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत आती थी, लेकिन कोरोना की इस दूसरी लहर में और भी कई तरह लक्षण दिखने लगे हैं। उनका मानना है कि इस बार कोरोना वायरस 11 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों को ज्यादा संक्रमित कर रहा है। 
Coronavirus precautions tips how to protect children from covid 19 infection
बच्चों में कोरोना के लक्षण - फोटो : Pixabay

बच्चों में कोरोना के लक्षण क्या हैं? 

  • लंबे समय तक और तेज बुखार रहना 
  • दस्त लगना 
  • उल्टी और पेट में दर्द होना 
  • सूखी खांसी 
  • हाथ-पैरों में सूजन 
  • मांसपेशियों में दर्द 
  • त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाना 
  • बच्चे का चिड़चिड़ा हो जाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus precautions tips how to protect children from covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं? 

  • बच्चों को कहीं भी घर से बाहर न निकलने दें। उन्हें मास्क लगाने और हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोते रहने को कहें। अगर माता-पिता कहीं बाहर से आ रहे हैं तो यह जरूरी है कि बच्चों से मिलने से पहले अपने कपड़े बदलें और संभव हो तो नहा लें, नहीं तो हाथ-पैर और मुंह अच्छी तरह से धो लें। 
विज्ञापन
Coronavirus precautions tips how to protect children from covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों से ब्रीदिंग एक्सरसाइज (व्यायाम) कराएं 

  • चूंकि इस बार कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर हमला कर रहा है और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दे रहा है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने बच्चों से ब्रीदिंग एक्सरसाइज (व्यायाम) कराएं, ताकि उनके फेफड़े मजबूत बनें और ऑक्सीजन लेवल सामान्य बना रहे। इसके लिए आप उन्हें गुब्बारा फुलाने को भी दे सकते हैं। इससे फेफड़ों में मजबूती आती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed