फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट : महामारी में भी जाना पड़ा रहा है दफ्तर, तो इन चीजों का ध्यान रखकर खुद को रख सकते हैं स्वस्थ

Wed, 28 Apr 2021 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update if you are going to office during corona second wave so keep these things in mind
office during covid 19 - फोटो : istock

डॉक्टर. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस का प्रकोप हर तरफ है। इस वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को परेशान कर रखा है। कई जगहों पर लॉकडाउन हैं, तो कुछ जगहों पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं। हर किसी को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है और बिना वजह घर से बाहर निकलने को मना किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अब भी अपने काम के सिलसिले में दफ्तर जा रहे हैं, क्योंकि उनका जाना बेहद जरूरी है। अगर वो काम पर नहीं जाएंगे, तो उनका घर कैसे चलेगा। ऐसे में अगर आप भी घर से बाहर काम पर जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

coronavirus update if you are going to office during corona second wave so keep these things in mind
office during covid 19 - फोटो : istock

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचें

  • अगर आपका दफ्तर जाना बेहद जरूरी है, तो आपको कोशिश करनी है कि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर न करें, क्योंकि कोरोना वायरस सतहों पर हो सकता है। वहीं, अगर आप इनसे सफर करते हैं, तो आपको मास्क, ग्लव्स पहनकर ही इनसे यात्रा करनी चाहिए और लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं, साथ में सैनिटाइजर जरूर रखें और किसी भी चीज को छूने के बाद हाथ को मास्क पर न लगाएं।
coronavirus update if you are going to office during corona second wave so keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने वर्कस्टेशन को सैनिटाइज करें

  • आप जब दफ्तर पहुंच जाते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने वर्कस्टेशन को सैनिटाइज करना चाहिए। अपने काम करने वाले लैपटॉप, कंप्यूटर या अन्य चीजों को सैनिटाइज करें। साथ ही आपको मास्क पहनकर रखना है। दफ्तर के अंदर आपको मास्क नहीं उतारना चाहिए, क्योंकि वहां किसी के छीकने या खांसने पर निकलने वाली ड्रॉपलेट्स आपको संक्रमित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update if you are going to office during corona second wave so keep these things in mind
office during covid 19 - फोटो : istock

दफ्तर में दूरी बनाए रखें

  • दफ्तर में आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आपको सभी से एक उचित दूरी बनाकर रखनी है। कोशिश करें कि किसी के वर्कस्टेशन पर न जाएं, और अगर काम के सिलसिले में जाना पड़ रहा है तो दूर रहकर और मुंह पर मास्क लगाकर ही उनसे बात करें। किसी से हाथ न मिलाएं और साथ ही कहीं भी ग्रुप में जाने से बचें।
विज्ञापन
coronavirus update if you are going to office during corona second wave so keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाना साझा न करें

  • पहले आप दफ्तर में अपने साथियों संग खाना शेयर करते होंगे, और बाहर से खाना मंगाते भी होंगे। लेकिन अब हालात दूसरे हैं। कोरोना काल होने की वजह से आपको न तो किसी के साथ खाना शेयर करना है और न ही बाहर से मंगाया हुआ खाना खाना चाहिए। भीड़ में बैठकर खाना खाने से अच्छा आप अकेले में खाना खाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed