फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: वैज्ञानिकों ने बनाई कोरोना का नई डीएनए वैक्सीन, दावा- लंबे समय तक रहेगी एंटीबॉडी

Fri, 28 May 2021 03:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says New DNA vaccine for covid 19 effective in mice and hamsters
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में कई वैक्सीन बनाई जा चुकी हैं, जिनमें से कईयों का इस्तेमाल हो रहा है और कई का अभी ट्रायल चल रहा है। अब ताइवान से कोरोना वैक्सीन को लेकर एक नई और राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, ताइवान में वैज्ञानिकों ने डीएनए पर आधारित कोरोना की वैक्सीन बनाई है, जिसे चूहों और हैम्स्टर (चूहे जैसे ही होते हैं) पर प्रभावी पाया गया है। दावा किया जा रहा है कि डीएनए आधारित यह वैक्सीन चूहों और हैम्स्टर में कोरोना वायरस के खिलाफ लंबे समय तक रहने वाली एंटीबॉडी बनाती है। 

Coronavirus new study says New DNA vaccine for covid 19 effective in mice and hamsters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, ज्यादातर वायरस में आनुवंशिक सामग्री के रूप में आरएनए या डीएनए रहता है और कोविड-19 वायरस में आनुवंशिक सामग्री के तौर पर आरएनए है और अभी कोरोना के कुछ टीके जो उपलब्ध हैं, वो आरएनए आधारित हैं। इनमें फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन शामिल हैं। हालांकि भारत की प्रमुख दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने जो कोरोना वैक्सीन बनाई है, वह डीएनए आधारित है, जिसका नाम ZyCoV-D है। 

Coronavirus new study says New DNA vaccine for covid 19 effective in mice and hamsters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ताइवान की इस नई कोरोना वैक्सीन को लेकर अध्ययन 'पीएलओएस नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। यह नया अध्ययन एक ऐसी वैक्सीन विकसित होने के बारे में संभावना जताता है, जिसमें मानव कोशिकाओं में घुसने और संक्रमित करने के लिए जिम्मेदार वायरस में मौजूद डीएनए का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says New DNA vaccine for covid 19 effective in mice and hamsters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधककर्ताओं ने बताया कि हाल में हुए क्लिनिकल ट्रायल में यह पाया गया कि डीएनए टीका एचआईवी-1, जीका वायरस, इबोला वायरस और इंफ्लुएंजा जैसे वायरस समेत अन्य संक्रमणों के इलाज में सुरक्षित और प्रभावी है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says New DNA vaccine for covid 19 effective in mice and hamsters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन चूहों और हैमस्टर को नई डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन लगाई गई, उनमें कोविड-19 वायरस के खिलाफ लंबे समय तक एंटीबॉडी रही। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये एंटीबॉडी वैक्सीन लगने के आठ हफ्तों बाद सबसे अधिक बनती हैं। 

स्रोत और संदर्भ:  
DNA vaccination induced protective immunity against SARS CoV-2 infection in hamsterss 
https://journals.plos.org/plosntds/article?id=10.1371/journal.pntd.0009374 

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'पीएलओएस नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज' नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed