फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लोग भूलकर भी न करें संतरे का सेवन, हो सकते हैं ये नुकसान

Mon, 11 Jan 2021 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Jan 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
side effects of eating too much orange
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बात जब खाने की आती है, तो हम लोग लगभग सभी चीजों का सेवन कर लेते हैं, लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती है जो उन लोगों की सेहत के लिए सही नहीं होती जो कुछ बीमारियों के शिकार होते हैं। जैसे- संतरा, वैसे तो संतरे का सेवन लोग शरीर में हो रही विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए करते हैं, और कोरोना काल में तो ये और भी ज्यादा खाया जाने वाला फल बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसका सेवन अगर अधिक करते हैं तो उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से वो लोग हैं।

side effects of eating too much orange
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, संतरे में विटामिन- ए, बी व सी, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में ये तत्व हमारे शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपको एसिडिटी यानी पेट में होने वाली गैस की समस्या है और आप संतरे का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपकी ये समस्या काफी बढ़ सकती है। यही नहीं, पेट और सीने में होने वाली जलन पहले के मुकाबले काफी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को संतरे का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

side effects of eating too much orange
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम कई बार संतरे का सेवन खाली पेट कर लेते हैं, लेकिन अगर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा नहीं करना चाहिए। संतरे में अमिनो एसिड मौजूद होता है, इसलिए अगर आप संतरे का सेवन खाली पेट करते हैं तो आपके पेट में बहुत गैस बन सकती है, जो कि हमें परेशान करने के लिए काफी हो सकती है। इसके अलावा संतरे में एसिड भी मौजूद होता है, जो शिशुओं को पेट से जुड़ी कई परेशानियां कर सकता है।  इसलिए शिशुओं को भी संतरे का सेवन नहीं करवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of eating too much orange
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

किसी भी व्यक्ति को सर्दी-जुकाम लगने में समय नहीं लगता। थोड़ी सी ठंड या थोड़ी सी लापरवाही इसके लिए काफी होती है। लेकिन अगर आप संतरे का सेवन रात के समय करते हैं, तो भी आपको ये परेशानी हो सकती है। संतरे की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप दिन के समय या फिर धूप में बैठकर संतरे का सेवन कर सकते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

विज्ञापन
side effects of eating too much orange
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

संतरे का अधिक सेवन हमारे दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। संतरे में जो एसिड मौजूद होता है वो हमारे दांतों के इनेमल में मौजूद केल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से हमारे दांतों में कैविटी होना शुरू हो सकता है, जिसके कारण हमारे दांत धीरे-धीरे करके खराब हो सकते हैं। इसलिए अगर दांतों को मजबूत और बीमारियों से दूर रखना है, तो संतरे का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed