कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक, ये ऐसे लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर रहती है। खासकर दिल के मरीज और डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों को तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जितने भी लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और वो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, उनमें से करीब 42 फीसदी लोगों को मौत हुई है। उनकी मौत का कारण शोधकर्ताओं ने जो बताया है, वह हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"5f141e7a6676af4449194510","slug":"coronavirus-in-people-with-diabetes-are-dying-more-because-of-high-sugar-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: डायबिटीज के मरीजों की इस वजह से हो रही कोरोना से मौत? रिसर्च में सामने आई ये बात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: डायबिटीज के मरीजों की इस वजह से हो रही कोरोना से मौत? रिसर्च में सामने आई ये बात
Sun, 19 Jul 2020 03:59 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
वेस्टर्न केप हेल्थ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना संक्रमण जब से बढ़ना शुरू हुआ है, तब से अस्पताल में भर्ती हुए ज्यादातर डायबिटीज के मरीजों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। लेकिन उनकी मौत कोरोना की वजह से नहीं बल्कि उनके शुगर का स्तर बढ़ने से हुआ है। ऐसे में शुगर के मरीजों को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन बातों का ध्यान रखें डायबिटीज पीड़ित
- हमेशा शुगर लेवल की जांच करते रहें और इस कोरोना काल में घर से बाहर ना ही निकलें तो ज्यादा बेहतर है।
- अगर सेहत जरा भी खराब होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के जिन मरीजों की कोरोना संक्रमण के बाद मौत हुई है, उन्होंने अपने बिगड़ती सेहत की जांच शुरुआत स्तर पर कराई ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क लगाए एक बुजुर्ग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- कोरोना का कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और उसके बताएनुसार ही काम करें। अगर वो कोरोना टेस्ट कराने की बात कहता है तो जरूर कराएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज का कोई भी मरीज अगर कोरोना संक्रमित हो जाता है तो शुरुआती स्तर पर ही सही दवाओं के सेवन और देखभाल से उसके शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे मौत का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।