फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहद के साथ न करें इन 4 चीजों का सेवन, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

Wed, 07 Jul 2021 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Jul 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Health tips Do not consume these four things with honey these may be disadvantages instead of benefits
शहद के फायदे - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हर एक व्यक्ति के लिए उसके खानपान पर उसका स्वास्थ्य काफी निर्भर करता है। वे क्या खाता है, उसके खाने में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स समेत अन्य महत्वूर्ण पोषक तत्व हैं या नहीं? ये सभी बातें जानना जरूरी है। हम जो भी खाना खाते हैं वो काफी हेल्दी होना चाहिए, तभी हमें उसका फायदा मिल सकता है। जैसे- शहद को ही ले लीजिए, इसमें कई मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को कई फायदे देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे शहद को किसी भी चीज के साथ मिलाकर इसका सेवन करने लगते हैं, ताकि उन्हें फायदा मिल सके। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके साथ मिलाकर अगर आप शहद का सेवन करते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है। तो चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके साथ शहद का सेवन करने से बचना चाहिए।

Health tips Do not consume these four things with honey these may be disadvantages instead of benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाय-कॉफी के साथ नहीं

  • अगर आप चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। चाय या कॉफी के साथ शहद खाने से ये शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है। साथ ही इससे तनाव और घबराहट जैसी चीजें भी हो सकती हैं।
Health tips Do not consume these four things with honey these may be disadvantages instead of benefits
मूली के फायदे - फोटो : Pixabay

मूली के साथ न करें

  • शहद का सेवन मूली के साथ भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर शहद और मूली का सेवन एक साथ किया जाए तो शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं। ये टॉक्सिन्स शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन दोनों के बीच में कम से कम एक-दो घंटे का अंतराल जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Do not consume these four things with honey these may be disadvantages instead of benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूध के साथ शहद

  • कई लोगों को देखा जाता है कि वे शहद का सेवन दूध के साथ या दूध में मिलाकर शहद का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस दौरान दोनों की मात्रा बराबर न हो, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
Health tips Do not consume these four things with honey these may be disadvantages instead of benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गर्म चीजों के साथ खाने से बचें

  • शहद की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से अगर आप इसका सेवन किसी गर्म चीज के साथ करेंगे तो आपका पेट तक खराब हो सकता है। इसके अलावा पेट की कई अन्य तरह की दिक्कतें भी आपको हो सकती हैं। इसलिए शहद का सेवन गर्म चीजों के साथ करने से बचना चाहिए।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed