फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ ने बताया: ये तीन बीमारियां हैं, तो कोरोना से ठीक होने के बाद भी चेक करते रहें ऑक्सीजन लेवल

Tue, 25 May 2021 09:22 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 25 May 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 oxygen level coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले 22 दिन में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में काफी सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बीते सोमवार को बताया कि देश के 27 राज्यों में रोजाना स्वस्थ हो रहे लोगों की संख्या दैनिक संक्रमित लोगों से अधिक है। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों के ऑक्सीजन लेवल का गिरना सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है, ऐसे में सवाल उठता है कि कोविड से ठीक होने के कितने दिन तक ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर करना होता है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India update covid 19 oxygen level coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की वर्तमान स्थिति को कैसे देखते हैं? 

  • दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'वायरस का संक्रमण थोड़ा कम हुआ है, लेकिन खतरा पहले जैसा ही है। आज अगर राज्यों में लॉकडाउन खोल दें तो एक बार फिर लोग बेतहाशा होकर बाहर निकलेंगे और स्थिति वैसे ही हो जाएगी। इसलिए अभी भी घर में रहें, जरूरी हो तभी बाहर निकलें, मास्क लगाएं और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करें।' 
Coronavirus in India update covid 19 oxygen level coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

पोस्ट कोविड में लोगों को कई तरह की समस्या आ रही है, इसे कैसे दूर करें? 

  • डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'सिर्फ कोरोना ही नहीं, किसी भी बीमारी में अक्सर खाने-पीने का मन नहीं करता और कमजोरी आ जाती है। कोरोना में कमजोरी ज्यादा हो रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि दवा लेते हैं, खाना-पीना वैसे ही नहीं होता और ठीक होने के बाद तो चलने-फिरने का भी मन नहीं करता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि वह चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं और घबरा जाते हैं। इससे घबराएं नहीं, संतुलित आहार लें, ज्यादा से ज्यादा आराम करें, कुछ लोगों को ठीक होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 oxygen level coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड से ठीक होने के कितने दिन तक ऑक्सीजन मॉनिटर करना होता है? 

  • डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'अगर कोरोना से ठीक हो गए हैं और ऑक्सीजन लेवल 94 से 96 के बीच आ जाता है, सांस नहीं फूलती है, कोई समस्या नहीं है, तो बार-बार ऑक्सीजन सेचुरेशन मॉनिटर करने की जरूरत नहीं है। हां, अगर डायबिटीज, सीओपीडी, अस्थमा जैसी समस्या है तो मॉनिटर कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 oxygen level coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

जो लोग घर पर कोरोना का इलाज करा रहे हैं उन्हें क्या संदेश हैं? 

  • डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर में यही अंतर आया है कि लोग जागरूक हुए और हल्के लक्षण आने पर तुरंत अस्पताल के लिए नहीं दौड़े बल्कि वह घर पर रहकर इलाज कराने लगे हैं। सरकार ने भी टेलीमेडिसिन की व्यवस्था की। मगर जो लोग कोमोरबिडिटी वाले हैं, वो हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क में रहें और जो भी दवा लें, उनकी सलाह से ही लें। अगर लक्षण बढ़ते हैं या समस्या बढ़ती है तो अस्पताल जाने में देर न करें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed