फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना मरीज कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, होम आइसोलेशन में क्या करें?

Sun, 02 May 2021 11:06 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 02 May 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 patient diet plan coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तीन लाख से ऊपर ही रह रहे हैं, जबकि रोजाना तीन हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते 24 घंटे में तीन लाख 92 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यह बीते शनिवार के मुकाबले थोड़ा कम है, क्योंकि शनिवार को चार लाख से अधिक नए संक्रमित मिले थे। वहीं बीते 24 घंटे में 3,600 से अधिक लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं जो घर पर रहकर ही संक्रमण से ठीक हो जा रहे हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि कोरोना मरीजों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए और साथ ही यह भी कि जो संक्रमित नहीं हैं, वे संक्रमण से खुद को कैसे बचाएं?

Coronavirus in India latest update covid 19 patient diet plan coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

किसी भी तरह के लक्षण आने पर तुरंत आइसोलेट होना है या जांच कराने के बाद?

  • पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सभी जानते हैं कि कोविड के लक्षण जैसे ही कई अन्य बीमारियों में भी लक्षण आते हैं। इन्फ्लूएंजा वायरस, मलेरिया, टाइफाइड आदि। इस वजह से कई बार लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें कोरोना है या दूसरी बीमारी। लेकिन आज के समय में अगर कोई भी लक्षण नजर आएं तो पहले आइसोलेट हो जाएं। इससे अगर कोरोना होगा तो परिवार के सदस्य तक संक्रमण नहीं पहुंचेगा। इसके बाद अगर लक्षण बढ़ें या समस्या लगे तो तुरंत जांच कराएं।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 patient diet plan coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड मरीज का डाइट प्लान किस तरह का होना चाहिए? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सबसे पहला तो लिक्विड (तरल पदार्थ) ज्यादा हो जैसे, पानी, नारियल पानी, जूस आदि, जो भी हाइड्रेशन मेंटेन करते हैं यानी बनाए रखते हैं। खाने में फल, सब्जी, दाल लेना चाहिए, इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा हाई प्रोटीन डाइट भी शामिल कर सकते हैं, क्योंकि कोविड के खिलाफ जो एंटीबॉडी बनते हैं, उसमें प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए दही, दाल आदि का सेवन कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 patient diet plan coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

बढ़ते संक्रमण के बीच लोग डरे हुए भी हैं लेकिन खुद को डर और संक्रमण से कैसे बचाएं? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'पिछले साल के मुकाबले में इस बार बहुत तेज संक्रमण फैल रहा है। लेकिन इससे बचने का जो तरीका है, वो पहले वाला ही है, मास्क लगाएं, हाथ साफ करें और सुरक्षित दूरी का पालन करें। इसमें अब वैक्सीन भी आ गई है। ये सभी उपाय कोरोना से बचाने के लिए काफी सक्रिय हैं। जहां तक डर की बात है, कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, घर में रहें सुरक्षित रहें।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 patient diet plan coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

होम आइसोलेशन में कितनी बार बुखार और ऑक्सीजन लेवल नापना है? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'कम से कम दो बार दिन में करना चाहिए। अगर सांस की समस्या आ रही है तो नाप सकते हैं, लेकिन इसके लिए लक्षण पर ध्यान रखना होगा। सांस अगर सामान्य है और सामान्य स्थिति है तो दिन में दो बार नाप सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed