पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तीन लाख से ऊपर ही रह रहे हैं, जबकि रोजाना तीन हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते 24 घंटे में तीन लाख 92 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यह बीते शनिवार के मुकाबले थोड़ा कम है, क्योंकि शनिवार को चार लाख से अधिक नए संक्रमित मिले थे। वहीं बीते 24 घंटे में 3,600 से अधिक लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं जो घर पर रहकर ही संक्रमण से ठीक हो जा रहे हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि कोरोना मरीजों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए और साथ ही यह भी कि जो संक्रमित नहीं हैं, वे संक्रमण से खुद को कैसे बचाएं?
{"_id":"608e39608ebc3ec33e54a91e","slug":"coronavirus-in-india-latest-update-covid-19-patient-diet-plan-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: कोरोना मरीज कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, होम आइसोलेशन में क्या करें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: कोरोना मरीज कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, होम आइसोलेशन में क्या करें?
Sun, 02 May 2021 11:06 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 02 May 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
किसी भी तरह के लक्षण आने पर तुरंत आइसोलेट होना है या जांच कराने के बाद?
- पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सभी जानते हैं कि कोविड के लक्षण जैसे ही कई अन्य बीमारियों में भी लक्षण आते हैं। इन्फ्लूएंजा वायरस, मलेरिया, टाइफाइड आदि। इस वजह से कई बार लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें कोरोना है या दूसरी बीमारी। लेकिन आज के समय में अगर कोई भी लक्षण नजर आएं तो पहले आइसोलेट हो जाएं। इससे अगर कोरोना होगा तो परिवार के सदस्य तक संक्रमण नहीं पहुंचेगा। इसके बाद अगर लक्षण बढ़ें या समस्या लगे तो तुरंत जांच कराएं।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड मरीज का डाइट प्लान किस तरह का होना चाहिए?
- डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सबसे पहला तो लिक्विड (तरल पदार्थ) ज्यादा हो जैसे, पानी, नारियल पानी, जूस आदि, जो भी हाइड्रेशन मेंटेन करते हैं यानी बनाए रखते हैं। खाने में फल, सब्जी, दाल लेना चाहिए, इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा हाई प्रोटीन डाइट भी शामिल कर सकते हैं, क्योंकि कोविड के खिलाफ जो एंटीबॉडी बनते हैं, उसमें प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए दही, दाल आदि का सेवन कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
बढ़ते संक्रमण के बीच लोग डरे हुए भी हैं लेकिन खुद को डर और संक्रमण से कैसे बचाएं?
- डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'पिछले साल के मुकाबले में इस बार बहुत तेज संक्रमण फैल रहा है। लेकिन इससे बचने का जो तरीका है, वो पहले वाला ही है, मास्क लगाएं, हाथ साफ करें और सुरक्षित दूरी का पालन करें। इसमें अब वैक्सीन भी आ गई है। ये सभी उपाय कोरोना से बचाने के लिए काफी सक्रिय हैं। जहां तक डर की बात है, कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, घर में रहें सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
होम आइसोलेशन में कितनी बार बुखार और ऑक्सीजन लेवल नापना है?
- डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'कम से कम दो बार दिन में करना चाहिए। अगर सांस की समस्या आ रही है तो नाप सकते हैं, लेकिन इसके लिए लक्षण पर ध्यान रखना होगा। सांस अगर सामान्य है और सामान्य स्थिति है तो दिन में दो बार नाप सकते हैं।'