फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: क्या है ऑक्सीजन सेचुरेशन नापने का सही तरीका? विशेषज्ञ से जानें

Wed, 12 May 2021 11:31 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 May 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 oxygen saturation pulse oximeter coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। पिछले तीन दिन से संक्रमण के मामले भले ही कम आ रहे हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में 4,200 से अधिक लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसा देखने में आ रहा है कि इस बार अधिक मौतें ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो रही हैं। इसलिए विशेषज्ञ कोरोना मरीजों को लगातार यह सलाह दे रहे हैं कि वे समय-समय पर अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहें। हालांकि बहुत सारे मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें ऑक्सीजन सेचुरेशन नापने का सही तरीका नहीं पता। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India latest update covid 19 oxygen saturation pulse oximeter coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद किन बातों का ध्यान रखें? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'अगर कोई भी लक्षण दिखे तो सबसे पहले खुद को आइसोलेट कर लें। आइसोलेट से तात्पर्य केवल ये नहीं है कि घर के बाहर न जाएं बल्कि परिवार के साथ ही उठें-बैठें नहीं। खुद को एक कमरे में सामान लेकर शिफ्ट कर लें। खाना आदि डिस्पोजल वाले बर्तन में खाएं और बाथरूम भी अलग रखें। लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है या कहीं हॉस्टल, पीजी या दोस्तों के साथ कई लोग साथ रह रहे हैं तो बेहतर होगा सरकार के द्वारा बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट हो जाएं। उससे कम से कम दोस्त और परिवार के लोग संक्रमित नहीं होंगे।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 oxygen saturation pulse oximeter coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या है, ये कैसे काम करते हैं? 

  • डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'अगर किसी को ऑक्सीजन सिलेंडर के बारे में जानकारी नहीं है तो घर पर सिलेंडर न लाएं, इसकी जगह कंसंट्रेटर का प्रयोग करें। कंसंट्रेटर एक डिब्बे की तरह होता है, जो बैटरी और बिजली से चल सकता है। इसमें एक मोटर होता है जो कमरे की हवा खींच कर उसमें से नाइट्रोजन को खुद एब्जॉर्ब कर ऑक्सीजन मरीज तक पहुंचा देते हैं। कंसंट्रेटर से 85 से 95 प्रतिशत तक ऑक्सीजन मिल जाती है। इसे रिफिल कराने की जरूरत नहीं होती है। सिलेंडर वाले ऑक्सीजन को भराना पड़ता है और इससे मरीज को 100 प्रतिशत तक ऑक्सीजन मिलती है। लेकिन अगर घर में रख रहे हैं तो अगरबत्ती आदि बिल्कुल न रखें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 oxygen saturation pulse oximeter coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

ऑक्सीजन सेचुरेशन नापने का सही तरीका क्या है? 

  • डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'अक्सर लोग ऑक्सीमीटर घबराहट में और जल्दी-जल्दी लगाकर चेक करते हैं और परेशान हो जाते हैं। इसे चेक करने के तरीके को पहले जान लें, आजकल यूट्यूब आदि पर भी आसानी से मिल जाएंगे या कई डॉक्टर खुद ही बताते हैं। सबसे पहले आराम से बैठ जाएं, हाथ सैनिटाइज कर लें। बांह को सीधा रखें और उंगली मुड़ी न हो। अपनी कोई एक उंगली पल्स ऑक्सीमीटर में कम से कम 30 सेकेंड तक लगाकर रखें। अगर 94 से कम हो रहा है तो तुरंत घर पर प्रोनिंग पोजिशन में लेट जाएं और तब तक अस्पताल आदि में व्यवस्था कर लें।'  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed