फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट से लोगों को कितना खतरा?

Sun, 11 Jul 2021 04:13 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 Kappa variant coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 41 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 895 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं। हालांकि अब कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या दो करोड़ 99 लाख से अधिक है। वही, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक लोगों को 37.60 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। लेकिन इस बीच कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स ने तो इन चिंताओं को दोगुना कर दिया है। देश में पहले वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने तबाई मचाई और अब डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India latest update covid 19 Kappa variant coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वायरस के डेल्टा प्लस के बाद अब कप्पा वैरिएंट का केस आया है, इससे कितना खतरा है? 

  • दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'अब तक दुनिया में कोविड के 100 से भी ज्यादा वैरिएंट आ चुके हैं। इसलिए वैरिएंट पर बहुत ज्यादा ध्यान देने के बजाय, हमें सिर्फ बचाव पर फोकस करना है। लोगों को वही मास्क, हाथ की स्वच्छता और सुरक्षित दूरी का पालन करना है, क्योंकि कोई भी वैरिएंट हो, शरीर में प्रवेश सभी एक जैसे ही करते हैं। जहां तक नए वैरिएंट के खतरनाक होने की बात है, तो अभी एक ही केस सामने आया है, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है। किसी को बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 Kappa variant coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड की दूसरी लहर कम हो गई है, कितना खतरा अभी बना हुआ है? 

  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'कुछ समय पहले कोविड केस जो आसमान पर पहुंच गए थे, अब एक तरह से जमीन पर आ गए हैं। लेकिन यहां ये ध्यान रखना है कि केस कम हुए हैं, खत्म नहीं। अगर हम लापरवाही करेंगे तो केस एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ने लगेंगे। इसके साथ ही जिस तरह से लोग इस वक्त रिलैक्स हो रहे हैं, बाहर निकलें, काम करें, लेकिन नियमों की अनदेखी न करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 Kappa variant coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

बच्चे जो घर में पैक हो गए हैं, उन्हें तनाव से दूर रखने के लिए क्या करें? 

  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'इस समय जिस तरह का माहौल है, उसमें बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह अपने दोस्तों से मिलना, नई चीजें सीखना आदि नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें व्यस्त रखने की कोशिश करें। उन्हें ऑनलाइन क्लासेज में बैठाएं। ऐसा न करें कि दिनभर बच्चे फोन-लैपटॉप और टीवी में ही उलझे रहें। माता-पिता या घर में बड़े-बुजुर्ग के साथ बैठने को कहें, ताकि उनके अनुभव से बच्चे कुछ सीखें। इनडोर गेम में बच्चों के साथ हिस्सा लें। घर में ही शारीरिक क्रियाएं कराते रहें। उन्हें पेंटिंग, क्राफ्ट आदि सिखाएं। आज कल तो कई वीडियो भी उपलब्ध हैं, जिसे देख कर बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं।'  
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 Kappa variant coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार या दर्द न हो, इसलिए पहले ही पैरासिटामोल ले सकते हैं? 

  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'वैक्सीन में बुखार और दर्द होता है, ये सही है, लेकिन सभी को ऐसा नहीं होता है। इसलिए उन्हें ही दवा लेने के लिए कहते हैं, जिन्हें बुखार हो। जिन्हें कोई समस्या नहीं है, उन्हें नहीं लेनी है। हालांकि अगर आज के समय में देखें, तो कई लोगों को जरूरत नहीं होती है, फिर भी वैक्सीन लगवाने के बाद पैरासिटामोल ले लेते हैं। इसलिए इसे पहले से बिल्कुल भी न लें।'  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed