फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कोरोना से ठीक होने के बाद भी इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है बड़ी परेशानी

Tue, 11 May 2021 12:51 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 11 May 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 know all about post covid syndrome symptoms and precaution tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। अब तक दो लाख 50 हजार के करीब लोग संक्रमण की वजह से मारे जा चुके हैं, जबकि हर दिन लाखों नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में अब तक एक करोड़ 90 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन इस बीच एक और दिक्कत बनी हुई है। कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई मरीजों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसे 'पोस्ट कोविड सिंड्रोम' कहते हैं। आइए जानते हैं इस 'पोस्ट कोविड सिंड्रोम' के लक्षण और इससे ठीक होने के उपायों के बारे में... 

Coronavirus in India covid 19 know all about post covid syndrome symptoms and precaution tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के लक्षण 

  • कोरोना से ठीक हो चुके अधिकांश मरीजों को थकान, कमजोरी, सांस फूलना और ठीक से नींद न आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से लोगों को तो इतनी कमजोरी हो जाती है कि उन्हें रोजमर्रा के काम में भी दिक्कत महसूस होने लगती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हल्का बुखार, चक्कर आना, जोड़ों में दर्द, चिड़चिड़ापन, सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाना, लगातार उदास रहना, बेवजह चिंता करना, आदि भी पोस्ट कोविड को लक्षण माने जा सकते हैं। 
Coronavirus in India covid 19 know all about post covid syndrome symptoms and precaution tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के मरीजों में एक बड़ी समस्या पल्मोनरी फाइब्रोसिस की है। इसमें फेफड़ों की ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे मरीजों को सांस फूलने की परेशानी लंबे समय तक रह सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 know all about post covid syndrome symptoms and precaution tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पल्मोनरी फाइब्रोसिस से कैसे निजात पाएं? 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, जिन मरीजों को पल्मोनरी फाइब्रोसिस की समस्या है, उनके लिए ब्रिदिंग एक्सरसाइज बहुत काम आती है। ऐसे मरीजों के लिए फेफड़ों पर बिना कोई अतिरिक्त दबाव डाले आराम से गहरी सांसे लेना और धीरे-धीरे छोड़ना बहुत लाभदायक होता है। हालांकि जिन मरीजों की स्थिति गंभीर होती है, उनके लिए चेस्ट फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है। इसमें डीप ब्रिदिंग एक्सरसाइज, चेस्ट वाइब्रेशन, चेस्ट परक्यूजन और पॉश्च्युरल ड्रेनेज जैसी कई थेरेपी शामिल होती हैं। इन थेरेपी की मदद से फेफड़ों जमा बलगम को बाहर निकालने में काफी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 know all about post covid syndrome symptoms and precaution tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खानपान का विशेष ध्यान रखें ठीक होने वाले लोग

  • कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों अपने भोजन में खजूर, किशमिश, बादाम और अखरोट को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा हल्का और सुपाच्य भोजन करें और शरीर में नमी बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएं। सबसे जरूरी बात कि तली-भुनी, मसालेदार चीजों और जंक फूड से परहेज करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed