फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Lockdown: उदासी से बचने के लिए न करें नशा, स्वास्थ्य मंत्रालय का परामर्श- धूम्रपान पड़ेगा महंगा

Tue, 31 Mar 2020 02:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 31 Mar 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus health ministry guidelines Avoid smoking or alcohal during Lockdown in india to prevent covid 19

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। दूध, सब्जी, राशन जैसी बहुत जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से राहत दी गई है। ज्यादातर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम करने की सुविधा दी है। लोग घर में समय बिता रहे हैं। इस दौरान खुद का और परिवार का ख्याल कैसे रखें, इसको लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य मंत्रालय परामर्श जारी कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान उदासी या एकाकीपन से निजात पाने के लिए नशा न करने का परामर्श दिया है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में नशा करना स्वास्थ्य के लिए काफी महंगा साबित हो सकता है। 

Coronavirus health ministry guidelines Avoid smoking or alcohal during Lockdown in india to prevent covid 19

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संकट की वजह से लागू 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान लोगों को उदासी और एकाकीपन से निजात पाने के लिए तंबाकू और शराब के सेवन से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि धूम्रपान या नशा, रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर डालेगा। इसके साथ ही यह लोगों की दिमागी सेहत को भी बुरी तरह प्रभावित करेगा। मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव का सेहत पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए मंगलवार को यह परामर्श दिया। 

Coronavirus health ministry guidelines Avoid smoking or alcohal during Lockdown in india to prevent covid 19

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से एहतियात बरतने की सार्वजनिक अपील की है। कहा है कि वे संक्रमण के संभावित दायरे में आने वालों के साथ शत्रुता या द्वेषपूर्ण रवैया न अपनाएं, बल्कि उन्हें उपचार और सावधानियों से अवगत कराएं। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और रोगी को समय पर उपयुक्त इलाज की सुविधा भी मिल सके।

मंत्रालय ने लॉकडाउन की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य कोरोना संक्रमण को एक व्यक्ति से अन्य लोगों में फैलने से रोकना है। साथ ही खुद को और दूसरों को संक्रमण से बचाना है। लॉकडाउन के तहत तहत सिर्फ और सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिये ही बाहर जाने की छूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus health ministry guidelines Avoid smoking or alcohal during Lockdown in india to prevent covid 19

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि सभी को अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों की पर्याप्त जानकारी होना जरूरी है, ताकि वहां मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया जा सके। मंत्रालय ने भी माना कि लॉकडाउन के दौरान लोगों में कोरोना महमारी को लेकर भय का माहौल है। इसलिए, मंत्रालय ने लोगों से भयभीत होने के बजाय सावधान और सक्रिय रहने की अपील की है। 

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि लॉकडाउन में संभावित उदासी से निपटने के लिए लोगों को किसी भी प्रकार के नशे का सहारा बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। यह बात विशेषज्ञ भी बता चुके हैं कि तंबाकू और अल्कोहल का शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और मनोदशा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धूम्रपान करने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा अन्य की अपेक्षा ज्यादा रहता है। 

विज्ञापन
Coronavirus health ministry guidelines Avoid smoking or alcohal during Lockdown in india to prevent covid 19

लॉकडाउन में लोग घरों में रहते हुए अपनी हॉबी को निखार सकते हैं। फोटोग्राफी, बागवानी, पकवान बनाने से लेकर नॉवेल पढ़ने, कविताएं लिखने, पेंटिंग करने जैसे शौक पूरे कर सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी सकारात्मक सहभागिता बढ़ा सकते हैं। ध्यान, योग, व्यायाम वगैरह कर सकते हैं या फिर कैरमबोर्ड, चेस, लूडो वगैरह इंडोर गेम्स का भी मजा ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed