फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus drug: कोरोना मरीजों पर इस दवा ने दिखाया असर, परीक्षण के चौथे स्तर पर पहुंची

Sun, 19 Jul 2020 09:50 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus drug update Psoriasis Drug Tocilizumab or Atlizumab effect On Covid Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम लगातार जारी है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से वैज्ञानिकों को सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने कई तरह की दवाइयों पर भी शोध किया है, जो कोरोना के इलाज में कारगर सिद्ध हो रही हैं। एक ऐसी ही दवाई का सकरात्मक परिणाम वैज्ञानिकों को मिला है, जिसका इस्तेमाल सोरायसिस बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में होता है। इस दवाई को बनाने वाली कंपनी के अमेरिकी साझीदारों ने इसके अगले चरण के परीक्षण और परिणामों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बायोकोन कंपनी की चेयरपर्सन और एमडी किरण मजूमदार शॉ ने इस दवाई के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस दवाई के बारे में और कैसे यह कोरोना के इलाज में कारगर है।

Coronavirus drug update Psoriasis Drug Tocilizumab or Atlizumab effect On Covid Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस दवाई का नाम 'टोसीलिजुमाब' है, जिसे 'एटिज़ुमैब' नाम से भी जाना जाता है। इसे भारत में मान्यता मिली हुई है और इसका इस्तेमाल डॉक्टर्स कर रहे हैं। एंटीबॉडीज पर इसका परिणाम काफी अच्छा रहा है। विशेषज्ञों को कोरोना के लक्षणों पर इस दवाई का प्रभावी असर देखने को मिला है।   

Coronavirus drug update Psoriasis Drug Tocilizumab or Atlizumab effect On Covid Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस दवाई का चौथा परीक्षण अभी होना बाकी है और अगर यह सफल हो जाता है तो उम्मीद की जा रही है कि भारतीयों द्वारा तैयार की गई एक बेहतरीन कोरोना वैक्सीन इस साल के अंत तक बाजार में आ सकती है। अब आइए जानते हैं भारत समेत अन्य देशों में कब तक वैक्सीन के बाजार में आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus drug update Psoriasis Drug Tocilizumab or Atlizumab effect On Covid Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

भारत बायोटेक द्वारा निर्मित भारतीय कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सिन' का मानव परीक्षण शुरू हो गया है। वैक्सीन की पहली खुराक स्वयंसेवकों को दी जा चुकी है और उनपर उसका कोई साइड-इफेक्ट भी देखने को नहीं मिला है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ दिनों के बाद उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। यह वैक्सीन आईसीएमआर की मदद से बनाई गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus drug update Psoriasis Drug Tocilizumab or Atlizumab effect On Covid Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

भारत की एक दूसरी वैक्सीन भी मानव परीक्षण के दौर में है। जाइकोव (ZyCov) नाम की इस वैक्सीन को अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला ने बनाया है। यह एक 'प्लाज्मिड डीएनए' वैक्सीन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed