फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट फेफड़ों के लिए ज्यादा घातक, ऐसे बनाएं लंग्स को मजबूत

Mon, 28 Jun 2021 01:14 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant dangerous for lungs best food for healthy lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Amarujala

Medically Reviewed by Dr. Sudhir Chaudhary



डॉ. सुधीर चौधरी

क्षय रोग एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग)
अनुभव- 38 वर्ष


हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण और उपयोगी अंगों में से एक फेफड़े हैं। ये लगातार शरीर को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अभी कोरोना भी कहर बरपा रहा है और इसके नए-नए वैरिएंट और भी चिंताएं पैदा कर रहे हैं। कोविड-19 पर केंद्र सरकार को सलाह देने वाली एजेंसी 'नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन' का तो कहना है कि कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट फेफड़ों के लिए ज्यादा घातक है। ऐसे में हमें अपने फेफड़ों का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि मास्क पहन कर रहें, सुरक्षित शारीरिक दूरी रखें, हाथों को लगातार धोते रहें और वैक्सीन लगवाएं। इसके अलावा फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में... 

Coronavirus delta plus variant dangerous for lungs best food for healthy lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक 

  • यह फेफड़े के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। श्वसन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो फेफड़ों को सुरक्षित रखते हैं। 
Coronavirus delta plus variant dangerous for lungs best food for healthy lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन 

  • अदरक की तरह लहसुन के भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें मौजूद एंजाइम फेफड़ों की दक्षता में वृद्धि करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लहसुन फेफड़ों की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant dangerous for lungs best food for healthy lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फेफड़ों के लिए ये खाद्य पदार्थ भी जरूरी 

  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कद्दू, अलसी, सेब, बीन्स, ब्लूबेरी आदि बहुत उपयोगी हैं। इसके अलावा हल्दी को भी फेफड़े के लिए अच्छा माना जाता है। यह आम फेफड़ों के संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है। रोजाना हल्दी दूध का सेवन दोगुने फायदे दे सकता है। 
विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant dangerous for lungs best food for healthy lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

पानी भी है जरूरी 

  • फेफड़े के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी का होना बहुत जरूरी है। यह फेफड़े के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। और हां, सबसे जरूरी कि अगर आपको अपने फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना है तो धूम्रपान, खराब आहार और अस्वस्थ जीवनशैली की आदतों का त्याग करना पड़ेगा। 

नोट: डॉ. सुधीर चौधरी रेस्पिरेटरी मेडिसिन में क्वालिफाइड कंसल्टेंट हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया, फिर इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से ही एमडी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग) की पढ़ाई पूरी की। इनके पास आईएमए की सदस्यता भी है। डॉ. सुधीर चौधरी को इस क्षेत्र में 38 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed