दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर अब तीन करोड़ 83 लाख से ऊपर हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 10 लाख 90 हजार के ऊपर है। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में अमेरिका अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है। वहां अब तक 80 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि दो लाख 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां भी 72 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं जबकि एक लाख 10 हजार से भी अधिक लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उम्र के हिसाब से कितने फीसदी लोगों की कोरोना से मौत हुई है और सबसे कम किस उम्र के लोग मारे गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री से जानें- कोरोना से किस उम्र के कितने फीसदी लोगों की हुई है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. हर्षवर्धन के ट्वीट के मुताबिक, 18-25 साल की उम्र के सिर्फ एक फीसदी मरीजों की ही कोरोना वायरस से मौत हुई है। कई विशेषज्ञ भी इस बात को मान चुके हैं कि नौजवानों में कोरोना का संक्रमण बढ़ तो रहा है, क्योंकि वो लापरवाही बरत रहे हैं, लेकिन मौत का खतरा उनमें बेहद ही कम है और इसकी वजह से अच्छी इम्यूनिटी, जो उन्हें कोरोना से जल्दी उबरने में मदद करती है।
डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक, 26-44 साल की उम्र के 10 फीसदी लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है जबकि 45-60 साल की उम्र के लोगों में 35 फीसदी और 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों में 53 फीसदी मृत्युदर है। बुजुर्गों में कोरोना के कारण मौत की वजह उनकी इम्यूनिटी का कमजोर होना है, जो उम्र के मुताबिक हो ही जाती है।
#CoronaVirusUpdates
🔷18-25 साल की उम्र के 1% मरीज़ों की कोरोना से मौत हुई
🔶26 - 44 साल की उम्र में 10% लोगों की मौत हुई है
🔷45- 60 की उम्र के लोगों में 35% की मौत हुई है
🔶60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों में 53% मृत्युदर है@PMOIndia pic.twitter.com/b6tk1h36xQ
देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी है कि अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित 62,27,295 लोग ठीक हो चुके हैं और यह संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। इसके अलावा सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सप्ताह में भारत में प्रतिदिन आने वाले कोरोना के नए मामलों में औसतन कमी आ रही है।
आखिर कैसे खत्म होगा कोरोना वायरस?
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर हम कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाले समय में ये संक्रमण जिस तेजी से फैलता है, उसी रफ्तार से खत्म भी हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान का एक बार फिर स्मरण कराया, जो इस प्रकार हैं:-
- सदैव मास्क/फेस कवर करें
- दो गज की दूरी की महत्ता को आत्मसात करें
- हाथों को नियमित रूप से अच्छी तरह साबुन व पानी से धोएं