फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री से जानें- कोरोना से किस उम्र के कितने फीसदी लोगों की हुई है मौत

Wed, 14 Oct 2020 12:19 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases covid 19 death rate in India by age Health minister dr Harsh Vardhan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर अब तीन करोड़ 83 लाख से ऊपर हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 10 लाख 90 हजार के ऊपर है। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में अमेरिका अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है। वहां अब तक 80 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि दो लाख 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां भी 72 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं जबकि एक लाख 10 हजार से भी अधिक लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उम्र के हिसाब से कितने फीसदी लोगों की कोरोना से मौत हुई है और सबसे कम किस उम्र के लोग मारे गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Coronavirus cases covid 19 death rate in India by age Health minister dr Harsh Vardhan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. हर्षवर्धन के ट्वीट के मुताबिक, 18-25 साल की उम्र के सिर्फ एक फीसदी मरीजों की ही कोरोना वायरस से मौत हुई है। कई विशेषज्ञ भी इस बात को मान चुके हैं कि नौजवानों में कोरोना का संक्रमण बढ़ तो रहा है, क्योंकि वो लापरवाही बरत रहे हैं, लेकिन मौत का खतरा उनमें बेहद ही कम है और इसकी वजह से अच्छी इम्यूनिटी, जो उन्हें कोरोना से जल्दी उबरने में मदद करती है। 

Coronavirus cases covid 19 death rate in India by age Health minister dr Harsh Vardhan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक, 26-44 साल की उम्र के 10 फीसदी लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है जबकि 45-60 साल की उम्र के लोगों में 35 फीसदी और 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों में 53 फीसदी मृत्युदर है। बुजुर्गों में कोरोना के कारण मौत की वजह उनकी इम्यूनिटी का कमजोर होना है, जो उम्र के मुताबिक हो ही जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus cases covid 19 death rate in India by age Health minister dr Harsh Vardhan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी है कि अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित 62,27,295 लोग ठीक हो चुके हैं और यह संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। इसके अलावा सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सप्ताह में भारत में प्रतिदिन आने वाले कोरोना के नए मामलों में औसतन कमी आ रही है। 

विज्ञापन
Coronavirus cases covid 19 death rate in India by age Health minister dr Harsh Vardhan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आखिर कैसे खत्म होगा कोरोना वायरस? 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर हम कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाले समय में ये संक्रमण जिस तेजी से फैलता है, उसी रफ्तार से खत्म भी हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान का एक बार फिर स्मरण कराया, जो इस प्रकार हैं:- 

  • सदैव मास्क/फेस कवर करें
  • दो गज की दूरी की महत्ता को आत्मसात करें
  • हाथों को नियमित रूप से अच्छी तरह साबुन व पानी से धोएं 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed