फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो अपने खाने में शामिल करें ये चीजें, मिल सकते हैं कई फायदे

Thu, 14 Jan 2021 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Consumption of these things can strengthen bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम अपने को फिट रखने के लिए व्यायाम करते हैं, यहां तक कि कई लोग तो जिम भी जाते हैं। लेकिन कई बार ये देखा गया है कि लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जो लोग मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करते, उनकी मांसपेशियां और हड्डियां भी कमजोर देखी गई हैं। ऐसे में शाकाहारी लोगों के लिए ये हमेशा चिंता का विषय रहता है कि वो ऐसी कौन सी चीजों का सेवन करें, जिससे उनकी हड्डियां मजूबत हो सके। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने रोज के खाने में शामिल करते हैं तो आपको हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Consumption of these things can strengthen bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हड्डियों को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है कैल्शियम। सालमन मछली, डेयरी उत्पाद, बादाम, शलजम, बादाम और चीज ऑमलेट द्वारा ये प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए सुबह नाश्ते में दही में बादाम और अंजीर मिलाकर खाए जा सकते हैं। हड्डियों तक कैल्शियम को विटामिन-डी पहुंचाता है। इसके लिए दूध-दही, अंडे का पीला भाग, अंकुरित अनाज और संतरे का जूस आदि का सेवन किया जा सकता है। धूप लेने से विटामिन-डी प्राप्त होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है। इसलिए रोजाना धूप लेनी चाहिए।

Consumption of these things can strengthen bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पोटेशियम कैल्शियम के स्तर में कमी लाने वाले एसिड को निष्क्रिय करता है। इसके लिए आप आलू, पालक, केला, मशरूम, नारियल पानी समेत खट्टे फल खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को पोटेशियम मिल सकेगा। इसके अलावा हड्डियों के लिए प्रोटीन भी काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप अंकुरित अनाज, दाल, अंड़ा, कलेजी, पालक आदि खा सकते हैं। इनके सेवन से आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी और आपकी हड्डियों को मजबूत रहने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Consumption of these things can strengthen bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो, तो हड्डियों में क्षरण की समस्या हो सकती है। इसको दूर करने के लिए आप बादाम, नाशपाती, हरी सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन-सी भी हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। ये कोलाजोन को मजबूती देने वाले कनेक्टिव ऊतकों के विकास में योगदान देता है। इसके लिए आप नींबू, टमाटर, मौसमी, आंवला, संतरा, कीवी, ब्रोकली और अमरूद का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Consumption of these things can strengthen bones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हड्डियों को मजबूत बनाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी काफी अहम होता है। इसके लिए आप अखरोट, सोया उत्पाद, रोहू व सालमन जैसी तैलीय मछलियां और अलसी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन-के हमारे शरीर में ऑस्टियोकैलसिन नाम के प्रोटीन के उत्पादन की क्षमता बढ़ाता है। इसके लिए आप ब्रोकली, परवल, अंड़ा, पालक व हरी सब्जियां, पत्तागोभी और भिंडी खा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी हड्डियों को मजबूत होने में काफी मदद मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed