फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिलाओं की हो सकती है कैल्शियम की पूर्ति, इन खास चीजों का करें सेवन

Fri, 29 Jan 2021 07:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Jan 2021 07:23 AM IST
विज्ञापन
Get the Calcium You Need During Pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसकी जिम्मेदारी अपने साथ-साथ आने वाले बच्चे को लेकर भी बढ़ जाती है। क्या खाना है, क्या नहीं खाना है। इन सभी चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है। गर्भवस्था के दौरान सभी विटामिंस महिला को चाहिए होते हैं। वहीं बच्चे को किसी भी तरह के विकार से दूर रखने के लिए भी इनकी काफी आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर महिला को इस दौरान कैल्शियम की पूर्ति करने के साथ ही अच्छी डाइट की जरूरत होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गर्भवती महिलाएं किन चीजों का सेवन करके अपनी और अपने आने वाले बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रख सकती हैं।

Get the Calcium You Need During Pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

गर्भवती महिलाओं को दूध दही या फिर इनसे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध और दही में 125 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है। कम वसा वाले दही यानी योगर्ट में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा महिलाएं मसूर की दाल का सेवन भी कर सकती हैं, क्योंकि मसूर की दाल में भी 19 मिलीग्राम तक कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। पतली दाल बनाकर वो इसका सेवन कर सकती हैं, ताकि उनको इसका फायदा मिल सके।

Get the Calcium You Need During Pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भले ही हम ब्रोकली कम खाते हों या पसंद न करते हों, लेकिन गर्भवती महिलाओं का इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होते हैं। उदाहरण के लिए 156 ग्राम ब्रोकली में 63 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं सोयाबीन या फिर सोया मिल्क का भी सेवन करती हैं, क्योंकि इसमें भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Get the Calcium You Need During Pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, खजूर भी गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खजूर का सेवन करने से इसका सीधा फायदा होने वाले बच्चे को मिलता है। इससे बच्चे की हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत होने में मदद मिलती है। वहीं, हरी सब्जियां जैसे- पालक भी गर्भवती महिलाओं को कई फायदे दे सकता है। पालक में 250 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से महिलाओं में होने वाली कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। पालक में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Get the Calcium You Need During Pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संतरे का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को विटामिन- सी मिल सकता है। संतरे में विटामिन- सी के अलावा कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी बेहतर रहता है। इसमें कैल्शियम की लगभग 50 मिलीग्राम तक मात्रा पाई जाती है। हम सभी जानते हैं कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, लेकिन इसके अलावा इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 264 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed