गर्मियों का मौसम आते ही कोल्ड ड्रिंक्स की ओर हम खिंचे चले जाते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स से हमें पल भर की ठंडक तो मिल जाती है लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसे पेय हमें कितनी गंभीर बीमारियों की ओर लेकर जा रहे होते हैं? इस बारे में विशेषज्ञों ने हाल ही में जो अध्ययन किया है उसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। स्विस वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के दौरान पाया कि ऐडेड शुगर युक्त खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन से लिवर में तेजी से फैट बढ़ने लगता है। सरल भाषा में समझें तो यदि आप दिन में कोल्ड ड्रिंक्स के केवल दो केन भी पीते हैं तो सावधान हो जाएं, आपको यह गंभीर समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं अध्ययन में विशेषज्ञों को और क्या खास मिला जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है?
कहीं आप भी तो नहीं पीते हैं कोल्ड ड्रिंक्स, सिर्फ सात दिन में हो सकती है यह गंभीर बीमारी
हेल्थ डेस्क. अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन