फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए शोध में दावा: सिर्फ टीकाकरण से नियंत्रित नहीं होगा कोरोना वायरस, ये काम भी करना होगा

Fri, 19 Mar 2021 12:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus New research covid 19 vaccination alone will not fully contain virus
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच एक नए अध्ययन ने चिंता पैदा कर दी है। हाल ही में हुए एक शोध में यह दावा किया गया है कि ब्रिटेन में सभी वयस्कों का टीकाकरण कर देने से भी हर्ड इम्यूनिटी प्राप्त होने की संभावना नहीं है, यानी सिर्फ टीकाकरण से कोरोना वायरस को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। भविष्य की कोरोना संक्रमण की लहरों को कम करने के लिए इसके खिलाफ नियंत्रण उपायों, उच्च टीकाकरण और संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा जरूरी है। इस अध्ययन को द लैंसेट इन्फेक्शियस डिजीज नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।  



Coronavirus New research covid 19 vaccination alone will not fully contain virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के मुताबिक, प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि टीकाकरण कोरोना संक्रमण के खिलाफ एक स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन कितना करता है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हालांकि टीकाकरण संक्रमण को काफी हद तक कम कर सकता है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हो सकता है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए बचाव के उपायों का पालन भी जरूरी है। हालांकि कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने कहा था कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है यानी जो वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं, वे अब बिना मास्क के भी घूम सकते हैं। 

Coronavirus New research covid 19 vaccination alone will not fully contain virus
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में अब तक 12 करोड़ 23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 27 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 2.96 करोड़ से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि यहां मरने वालों की संख्या भी पांच लाख 39 हजार से भी अधिक हो गई है। वहीं टीकाकरण की अगर बात करें तो दुनियाभर में अब तक करोड़ों लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus New research covid 19 vaccination alone will not fully contain virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने एक डराने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि कोरोना वायरस जल्द ही मौसमी बीमारी का रूप ले सकता है। विशेषज्ञों की एक टीम ने कोरोना के प्रसार के बारे में जानने के लिए एक अध्ययन किया और इस दौरान पाया कि यह वायरस अब मौसमी बीमारी की तरह अगले कुछ सालों तक इसी तरह लोगों को परेशान करता रहेगा। 

विज्ञापन
Coronavirus New research covid 19 vaccination alone will not fully contain virus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना से बचने के सबसे जरूरी उपाय 

  • मास्क लगाएं 
  • साबुन-पानी से बार-बार हाथों को धोएं 
  • अगर कोई खांस या छींक रहा है, तो उससे उचित दूरी बनाए रखें 
  • आंखें, नाक या मुंह को न छुएं 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed