फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं पीते हैं कोल्ड ड्रिंक्स, सिर्फ सात दिन में हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Fri, 19 Mar 2021 12:57 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क. अमर उजाला
हेल्थ डेस्क. अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 19 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
cold drink with added sugar could double liver fat
सॉफ्ट ड्रिंक - फोटो : Pixabay

गर्मियों का मौसम आते ही कोल्ड ड्रिंक्स की ओर हम खिंचे चले जाते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स से हमें पल भर की ठंडक तो मिल जाती है लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसे पेय हमें कितनी गंभीर बीमारियों की ओर लेकर जा रहे होते हैं? इस बारे में विशेषज्ञों ने हाल ही में जो अध्ययन किया है उसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। स्विस वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के दौरान पाया कि ऐडेड शुगर युक्त खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन से लिवर में तेजी से फैट बढ़ने लगता है। सरल भाषा में समझें तो यदि आप दिन में कोल्ड ड्रिंक्स के केवल दो केन भी पीते हैं तो सावधान हो जाएं, आपको यह गंभीर समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं अध्ययन में विशेषज्ञों को और क्या खास मिला जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है?

cold drink with added sugar could double liver fat
फाइल फोटो

अध्ययन के लिए विशेषज्ञों ने 18 से 30 साल के 94 लोगों को शामिल किया। इन लोगों को चार समूहों में बांटा गया और सभी समूहों को सात दिनों तक रोजाना अलग पेय दिए गए। विशेषज्ञों ने पाया कि रोजाना मात्र 80 ग्राम शर्करा के सेवन से ही लिवर में फैट की मात्रा तेजी से बढ़ने लगी। सामान्य रूप से कोल्ड ड्रिंक्स के दो केन में 80 ग्राम से अधिक मात्रा में शर्करा मौजूद होती है।

cold drink with added sugar could double liver fat
liver

लिवर में फैट बढ़ने से क्या होता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि लिवर में फैट बढ़ने से फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारी के साथ टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर के कारण चयापचय, मोटापा और नींद से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। वहीं टाइप 2 डायबिटीज को मधुमेह के सबसे खतरनाक रूप माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cold drink with added sugar could double liver fat
suger

दिन में कितनी मात्रा में शर्करा का सेवन किया जा सकता है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो शर्करा के सेवन की मात्रा सामान्य रूप से आपके आयु पर निर्भर करती है। चार से छह साल के बच्चों को रोजाना अधिकतम 19 ग्राम, सात से दस साल के बच्चों को 24 ग्राम, वहीं 30 साल की आयु तक के लोगों को 30 ग्राम से अधिक मात्रा में शर्करा का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
cold drink with added sugar could double liver fat
cold drink

एक केन कोल्ड ड्रिंक भी है नुकसानदायक
सामान्य रूप से एक केन कोल्ड ड्रिंक में करीब 35 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है। शरीर में शर्करा की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाने से दांतों के खराब होने के साथ मोटापा होना सामान्य है। बच्चों में इस प्रकार की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed