फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दालचीनी और शहद के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, कई रोगों में हैं लाभदायक

Mon, 30 Nov 2020 09:15 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 30 Nov 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Cinnamon and Honey health benefits in Hindi
दालचीनी और शहद के फायदे - फोटो : iStock

हमारे यहां मसालों का प्रयोग तो बहुत पहले से किया जाता है। दादी-नानी के नुस्खों में भी मसालों का उपयोग किया जाता रहा है। इसी तरह से शहद के भी कम फायदे नहीं हैं। बच्चों को सर्दी की समस्या हो तो शहद बहुत लाभदायक रहता है। दालचीनी और शहद दोनों में ही कई गुण हैं, जिससे ये आपको कई तरह के रोगों से बचाने में लाभदायक है। घर के खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए दालचीनी का उपयोग कई बार किया जाता है, उसी तरह से शहद की मिठास भी हर चीज का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन आप इसका उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं शहद और दालचीनी के लाभ...

Cinnamon and Honey health benefits in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

बढ़ता हुआ वजन हर किसी के लिए परेशानी होता है। लोग वजन कम करने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। मोटापे की समस्या से निपटने के लिए दालचीनी का सेवन आपको फायदा पहुंचाता है। दालचीनी से कोलेस्ट्राल कम होता है। दालचीनी का पाउडर बना लें या बाजार से बना हुआ भी ले सकते हैं, एक चम्मच दालचीनी के पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। इस पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर नाश्ता करने से आधे घंटे पहले पीएं नियमित ऐसा करने से धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम होने लगेगी।
 

Cinnamon and Honey health benefits in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दालचीनी जोड़ों के दर्द में भी लाभदायक है। दालचीनी को गर्म पानी में उबालकर उसका पानी पीना चाहिए। एक सप्ताह तक इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। इसके गुनगुने पानी से दर्द वाली जगह पर सेंक करन से भी दर्द में आराम मिलता है। गठिया के दर्द में भी दालचीनी का प्रयोग फायदेमंद है। एक माह तक इसके लगातार सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी हद तक राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cinnamon and Honey health benefits in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में ज्यादातर लोगो को पेट से संबंधित तकलीफें बहुत ज्यादा रहती हैं। दालचीनी का पाउडर लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट की कई समस्याओं से निजात मिलती है।
 

विज्ञापन
Cinnamon and Honey health benefits in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या आम बात है। सर्दी होने पर गले की खराश, खांसी में दालचीनी बहुत असरकारक है। एक चुटकी दालचीनी का पाउडर शहद के साथ लेने से जुकाम से राहत मिलती है। दालचीनी और काली मिर्च को पीसकर लेने से कफ साफ होता है, जिससे गले की तकलीफ और खांसी में लाभ मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed