फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chikungunya : कैसे होता है चिकनगुनिया? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Wed, 31 Jul 2024 04:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Jul 2024 04:37 PM IST
सार

चिकनगुनिया बुखार डेंगू की ही तरह मच्छरों के कारण होने वाली गंभीर समस्या है। संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से इंसानों में चिकनगुनिया का खतरा होता है।

विज्ञापन
Chikungunya Symptoms, Cause, Precautions And Treatment in hindi
कैसे होता है चिकनगुनिया - फोटो : istock

Chikungunya Symptoms: मानसून के दिनों में कई तरह के मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। तेज बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल होती हैं। इस कारण मानसून और बाद के कुछ महीनों में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे वायरल रोगों का आंकड़ा बढ़ जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि चिकनगुनिया शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। हर साल चिकनगुनिया के हजारों मामले सामने आते हैं। ऐसे में चिकनगुनिया के कारण और लक्षण जानकर इस रोग से बचाव के उपाय अपना सकते हैं।



चिकनगुनिया क्यों होता है

चिकनगुनिया बुखार डेंगू की ही तरह मच्छरों के कारण होने वाली गंभीर समस्या है। संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से इंसानों में चिकनगुनिया का खतरा होता है। इस रोग की पुष्टि केवल रक्त परीक्षण करके ही की जा सकती है। चिकनगुनिया के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है। अगर 3-4 दिन तक चिकनगुनिया से संबंधित लक्षण बने रहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर परीक्षण अवश्य करा लेना चाहिए।

Chikungunya Symptoms, Cause, Precautions And Treatment in hindi
चिकनगुनिया के लक्षण - फोटो : amarujala

चिकनगुनिया के लक्षण

चिकनगुनिया में रोगी को अचानक तेज बुखार (104 डिग्री फारेनहाइट से तक) के साथ अंगों पर वायरल चकत्ते, जोड़ों में तेज दर्द, सिर दर्द, भूख न लगना जैसे लक्षण दिखते हैं। चिकनगुनिया का इनक्यूबेशन पीरियड 2-6 दिन होता है। कुछ लोगों को चिकनगुनिया के ठीक होने के कई महीनों बाद तक भी जोड़ों के दर्द की समस्या बनी रह सकती है। चिकनगुनिया के दीर्घकालिक मामलों में क्रोनिक आर्थराइटिस और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Chikungunya Symptoms, Cause, Precautions And Treatment in hindi
चिकनगुनिया का इलाज - फोटो : istock

चिकनगुनिया का इलाज

चिकनगुनिया के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा नहीं है, न ही कोई वैक्सीन है। इसलिए उपचार में लक्षणों को कम करने और जटिलताओं से राहत दिलाने के लिए प्रयास किया जा सकता है। रोगी को अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीना चाहिए और आराम की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chikungunya Symptoms, Cause, Precautions And Treatment in hindi
Skin, itching - फोटो : istock

चिकनगुनिया से बचाव

चिकनगुनिया मच्छरों से फैलता है। एडीज मच्छर दिन में सक्रिय होते हैं इसलिए मच्छरों से बचाव करते इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

  • पूरी बाजू की शर्ट और पैंट पहनें जिससे मच्छरों से बचाव किया जा सके।
  • जिन स्थानों पर वायरल बुखार का संक्रमण है, वहां जाने से बचें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे व दवाओं का इस्तेमाल करें।
  • रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करके भी सुरक्षित रहने का प्रयास किया जा सकता है।
  • यदि 3-4 दिन तेज बुखार आए तो डॉक्टर की सलाह से खून का जांच जरूर करा लें, ताकि सही समय पर उचित निदान किया जा सके।
विज्ञापन
Chikungunya Symptoms, Cause, Precautions And Treatment in hindi
Fever - फोटो : istock

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed