फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छी खबर, शुगर बढ़ने की टेंशन दूर कर देंगी ये चीजें

Sun, 20 Oct 2024 07:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Oct 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
chia and flax seeds benefits for diabetes know how to keep diabetes in control
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारी है, जिसका शिकार लगभग सभी उम्र के लोग देखे जा रहे हैं। ब्लड शुगर के अक्सर बढ़े रहने का आंखों, किडनी, हार्ट सहित कई अंगों पर दुष्प्रभाव हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। अगर आप भी बढ़े हुए शुगर की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो अब टेंशन की जरूरत नहीं है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ प्रकार के सीड्स को आहार का हिस्सा बनाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। सीड्स में फाइबर की मात्रा होती है जो शुगर को न सिर्फ बढ़ने से रोकने में मदद करती है साथ ही डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य जटिलताओं से बचाने में भी सहायक है।

chia and flax seeds benefits for diabetes know how to keep diabetes in control
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज में फायदेमंद हैं कुछ सीड्स

अध्ययनों से पता चलता है कि चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) को आहार में शामिल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। दोनों बीजों में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो इन्हें डायबिटीज की समस्या में काफी फायदेमंद बनाती है। डायबिटीज के रोगियों में पाचन संबंधी समस्याओं और हृदय रोगों का खतरा भी अधिक होता है, आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करके इनसे भी आराम पाया जा सकता है।  

chia and flax seeds benefits for diabetes know how to keep diabetes in control
चिया सीड्स के फायदे - फोटो : Freepik.com

चिया सीड्स के फायदे

डायबिटीज की स्थिति में चिया सीड्स और अलसी के बीज का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। इनके सेवन से न केवल शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा होती है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। इससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है।

इसके अलावा इन सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chia and flax seeds benefits for diabetes know how to keep diabetes in control
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com

फ्लैक्स सीड्स के लाभ

अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स) को आहार में शामिल करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने और शुगर को कंट्रोल करने में इसे फायदेमंद पाया गया है। अलसी के बीज में लिग्नैन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मददगार है। इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ने से शरीर बेहतर ढंग से ग्लूकोज का उपयोग कर पाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा इन सीड्स में  घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्ऱॉल को कम करने में भी फायदेमंद है। 

विज्ञापन
chia and flax seeds benefits for diabetes know how to keep diabetes in control
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

आहार और दिनचर्या दोनों को ठीक रखना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज की जटिलताओं से बचे रहने के लिए आहार और दिनचर्या दोनों को ठीक रखना जरूरी है। स्वस्थ और पौष्टिक चीजों जैसे हरी सब्जियां-मौसमी फल, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स का सेवन करना मधुमेह की समस्या में फायदेमंद है। इसके अलावा नियमित व्यायाम की आदत बनाना भी शुगर के बेहतर तरीके से प्रबंधन में सहायक हो सकता है। अगर आपमें डायबिटीज का निदान किया गया है कि नियमित रूप से अपने डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेते रहें। 


-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed