फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: जीभ देखकर जानिए अपनी सेहत का हाल, डायबिटीज और कैंसर तक का लगा सकते हैं पता

Thu, 11 Nov 2021 03:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 11 Nov 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
change in tongue colour means, know what expert says about this
जीभ के रंग से सेहत का अंदाजा - फोटो : iStock

क्या आपको याद है, बचपन में जब आप बीमार पड़ते थे तो डॉक्टर रोग का पता लगाने के लिए जीभ बाहर निकालने को कहते थे? शायद उस समय आपने इसके कारण पर ज्यादा ध्यान न दिया हो, पर इसल में यह काम जीभ से सेहत का अंदाजा लगाने के लिए किया जाता था। अध्ययनों से पता चलता है कि जीभ की रंगत या उसमें कोई भी बदलाव के आधार पर रोगों का निदान किया जा सकता है। जीभ में होने वाले बदलाव के आधार पर आप कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का भी आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। 



डॉक्टरों के मुताबिक सामान्यतौर पर स्वस्थ जीभ हल्के गुलाबी रंग की होती है। अगर आपको इसके रंग या जीभ की बनावट में कोई बदलाव नजर आता है तो सावधान हो जाना चाहिए। अमेरिका स्थित क्लीवलैंड क्लिनिक में वरिष्ठ चिकित्सक डैनियल एलन कहते है, जीभ में दर्द, इसके रंग की बहुत लाल होना या दाने निकलना कई रोगों का संकेत हो सकता है, जिसका समय पर निदान किया जाना आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि घर पर ही जीभ में बदलाव को देखते हुए बीमारियों का अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है?

change in tongue colour means, know what expert says about this
जीभ में बदलाव को पहचानिए - फोटो : iStock

स्वस्थ और अस्वस्थ जीभ की पहचान
डॉक्टरों के मुताबिक यदि आपका सेहत ठीक है तो भी जीभ के माध्यम से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्वस्थ जीभ आमतौर पर गुलाबी रंग और हल्के-हल्के दाने वाले कवर से ढकी होती है। कुछ स्वस्थ लोगों में जीभ का रंग थोड़ा गाढ़ा या हल्का भी हो सकता है। हालांकि यदि जीभ का रंग सुर्ख लाल, पीला या काला हो जाए या फिर कुछ भी खाने या पीने के दौरान आपको दर्द का अनुभव हो तो यह शरीर में अंतर्निहित बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसका समय पर निदान आवश्यक है। आइए जीभ में बदलावों के आधार पर संभावित बीमारियों के बारे में जानते हैं। 

change in tongue colour means, know what expert says about this
जीभ पर सफेद धब्बे - फोटो : istock

जीभ पर सफेद कोटिंग
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीभ पर सफेद धब्बे या कोटिंग जैसी बनावट ओरल थ्रश के कारण हो सकती है। ओरल थ्रश एक प्रकार का ईस्ट संक्रमण होता है। ओरल थ्रश आमतौर पर शिशुओं और बुजुर्गों में अधिक देखा जाता है। इसके अलावा जीभ पर सफेद कोटिंग ल्यूकोप्लाकिया के कारण भी हो सकता है। तंबाकू उत्पाद का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक होती है। कुछ स्थितियों में यह ल्यूकोप्लाकिया कैंसर का भी संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
change in tongue colour means, know what expert says about this
जीभ पर लालिमा - फोटो : istock

जीभ का लाल होना
जीभ का रंग गुलाबी से हटकर यदि सुर्ख लाल बना रहता है तो इसे कुछ विटामिन्स की कमी का संकेत माना जाता है। बच्चों में होने वाले कावासाकी रोग में भी जीभ लाल रंग की हो जाती है। इसके अलावा स्कार्लेट फीवर जैसे संक्रमण की स्थिति में भी जीभ का रंग लाल हो सकता है।

विज्ञापन
change in tongue colour means, know what expert says about this
जीभ के रंग से जानिए सेहत - फोटो : Pexels.com

जीभ का रंग काला होना
कुछ लोगों की जीभ का रंग काला पड़ने लगता है, देखने में यह काफी खतरनाक लगता है, हालांकि आमतौर पर यह कोई गंभीर या चिंताजनक स्थिति नहीं होती है और मुंह की सफाई रखने से अक्सर ठीक हो जाती है। हालांकि डायबिटीज के कुछ रोगियों में जीभ का रंग काला हो जाने की समस्या का निदान किया गया है। बहुत अधिक एंटीबायोटिक्स लेने या कीमोथेरेपी कराने वाले लोगों में भी इस तरह की समस्या हो सकती है। 


--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्र की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed