फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या ज्यादा नमक खाने से हो सकता है आर्थराइटिस? क्या है इसपर विशेषज्ञों की राय

Tue, 11 Jul 2023 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jul 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
can too much salt cause bone loss, know side effetcs of excess sodium intake in hindi
आर्थराइटिस की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock

जब भी बात आहार में गड़बड़ी की आती है तो मुख्यरूप से दो चीजों पर ध्यान सबसे पहले जाता है- चीनी और नमक की अधिकता। अधिक चीनी या मीठी चीजें खाने से वजन, ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा रहता है, इसी तरह नमक की अधिकता वाले आहार का सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक दुष्प्रभावों वाला हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ हृदय रोगों और कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए सभी लोगों को नमक और चीनी, दोनों का सेवन कम से कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। 



कुछ अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चेताया है कि अगर आप अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते हैं तो इसके कारण आपमें समय से पहले आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

नमक आखिर हड्डियों के लिए किस प्रकार से नुकसानदायक है और इसके अधिक सेवन से और किस-किस तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

can too much salt cause bone loss, know side effetcs of excess sodium intake in hindi
अधिक नमक के नुकसान - फोटो : Istock

अधिक नमक के कारण कम हो सकता है कैल्शियम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जितना अधिक नमक आप खाते हैं, शरीर से उतनी अधिक मात्रा में कैल्शियम कम होने का खतरा हो सकता है। हाई सोडियम वाली चीजें, कैल्शियम उत्सर्जन को बढ़ाती है और शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जिसके कारण आपमें आर्थराइटिस या हड्डियों से संबंधित अन्य विकारों का खतरा हो सकता है। 

हाई सोडियम वाली चीजें के सेवन को ऑस्टियोपोरोसिस के लिए भी प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है।

can too much salt cause bone loss, know side effetcs of excess sodium intake in hindi
हृदय की समस्याओं का जोखिम - फोटो : istock

हृदय रोगों का बढ़ सकता है खतरा

सोडियम का अधिक सेवन आपके हृदय की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। जो लोग हाई सोडियम का सेवन करते हैं पर आहार में पोटेशियम की मात्रा कम होती है उनमें दिल का दौरा या हृदय से संबंधित कई अन्य बीमारियों के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है।

एक अध्ययन में पाया गया कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन करने वाले लोगों में अन्य की तुलना में समय से पहले मृत्यु का जोखिम 20% अधिक था। चूंकि सोडियम, ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है इसलिए यह हृदय रोगों के लिए और भी गंभीर स्थिति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
can too much salt cause bone loss, know side effetcs of excess sodium intake in hindi
नमक के कारण पेट की समस्या - फोटो : iStock

पेट के कैंसर का खतरा

अध्ययन में हाई सोडियम वाले आहार के सेवन को पेट के कैंसर के जोखिमों से भी जोड़कर देखा जाता रहा है। 268,000 से अधिक प्रतिभागियों पर किए गए अध्ययन की समीक्षा से पता चलता है कि प्रतिदिन 3 ग्राम या अधिक नमक का सेवन करने वालों में, एक ग्राम  नमक का सेवन करने वालों की तुलना में पेट के कैंसर का खतरा 68% अधिक हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक नमक युक्त आहार, पेट की परत में अल्सर या इंफ्लामेशन पैदा कर सकती है जिससे इस रोग का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
can too much salt cause bone loss, know side effetcs of excess sodium intake in hindi
आहार में कम करें नमक की मात्रा - फोटो : Pixabay

कितनी मात्रा में सुरक्षित है नमक?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रतिदिन 1500-2000 मिलीग्राम की मात्रा में नमक का सेवन सुरक्षित हो सकता है। ध्यान रहे, ये सिर्फ भोजन में नमक की मात्रा नहीं है। आप चिप्स, नमकीन या अन्य चीजों का सेवन करते हैं, उसमें भी नमक होता है। यानी पूरे दिन में आपको कुल मिलाकर एक चम्मच से अधिक की मात्रा में नमक नहीं खाना चाहिए। यदि ब्लड प्रेशर या हार्ट की समस्या है तो इसकी मात्रा और भी कम करें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed