फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: मार्क जुकरबर्ग ने बताया- उनका कैफीन इनटेक है 'जीरो', जानिए यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?

Tue, 11 Jul 2023 06:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jul 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg reveals his caffeine intake is zero, know benefits and side effects of caffeine
जुकरबर्ग ने शेयर किया अपना डाइट प्लान - फोटो : Twitter

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लाज़मी है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक होगी। उन्होंने हाल में ही अपनी दिनचर्या के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी चर्चा में है। जुकरबर्ग ने बताया कि वह बिल्कुल कॉफी नहीं पीते हैं और उनका कैफीन इनटेक "जीरो" है। हाल ही में लॉन्च थ्रेड ऐप पर एक पोस्ट में  जुकरबर्ग ने लिखा, सुबह उठने के बाद वह अपने दिमाग को फ्रेश करने के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) ट्रेनिंग करते हैं। भोजन में खूब सारा प्रोटीन लेते हैं और रोजाना 7-8 घंटे सोते हैं।



इन डेली रूटीन को लेकर लोगों में काफी चर्चा है, लेकिन सबसे ज्यादा बात कैफीन इनटेक को लेकर हो रही है। क्या वास्तव में कैफीन को बिल्कुल छोड़ देने से सेहत को लाभ मिल सकता है, इसके क्या प्रभाव होते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

Mark Zuckerberg reveals his caffeine intake is zero, know benefits and side effects of caffeine
कैफीन का सेवन - फोटो : istock

क्या होता है कैफीन?

कैफीन उत्तेजक प्रभाव वाला एक प्राकृतिक रसायन है। यह कॉफी, चाय, कोला, कोको, जैसे उत्पादों में पाया जाता है, जो थकान को कम करता है, सतर्कता बढ़ाता है और ऊर्जा प्रदान करता है। कैफीन का सेवन करना चाहिए या नहीं, यह वास्तव में हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है या हानिकारक इसको लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है।

कुछ शोध में पाया गया है कि संयमित मात्रा में इसका सेवन पेट की कई बीमारियों से बचा सकता है, जबकि कुछ में कहा गया है कि कैफीन डिहाइड्रेशन, अनिद्रा, माइग्रेन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। 

Mark Zuckerberg reveals his caffeine intake is zero, know benefits and side effects of caffeine
नींद की हो सकती है दिक्कत - फोटो : istock

कैफीन के अधिक सेवन के नुकसान

ज्यादातर अध्ययनों में पाया गया है कि कम मात्रा में कैफीन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन अगर दैनिक रूप से आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं।

कैफीन में नींद भगाने वाली क्षमता होती है, यही कारण है कि इसका अधिक सेवन आपके लिए नींद लेने में कठिनाइयों का कारण बन सकता है। अगर आप लगातार कैफीन का अधिक सेवन करते हैं इससे अनिद्रा की दिक्कत हो सकती है। कैफीन की लत को लेकर भी विशेषज्ञ अलर्ट करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mark Zuckerberg reveals his caffeine intake is zero, know benefits and side effects of caffeine
वजन कम करने के लिए कैफीन - फोटो : iStock

कैफीन के स्वास्थ्य लाभ

ऐसा नहीं है कि कैफीन सिर्फ नुकसानदायक ही है, अगर आप नियंत्रित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि चूंकि कैफीन, सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करती है इसलिए यह मेटाबॉलिज्म को 11 फीसदी तक बढ़ाकर फैट बर्न करने में मददगार हो सकती है।

एक अन्य शोध में पाया गया है कि जो पुरुष और महिलाएं प्रतिदिन 2-3 कप कॉफी पीते हैं (लगभग 100-400 मिलीग्राम कैफीन) उनमें हृदय रोग का जोखिम 16-18% कम होता है।

विज्ञापन
Mark Zuckerberg reveals his caffeine intake is zero, know benefits and side effects of caffeine
कॉफी पीना चाहिए या नहीं? - फोटो : Pixabay

नो कैफीन इंटेक फायदेमंद है या नुकसानदायक?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैफीन के फायदे और नुकसान दोनों है, जिसके मूल में इसकी मात्रा को रखा गया है। अगर आप संयमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं है पर इसकी अधिकता समस्याकारक हो सकती है। तमाम अध्ययनों के आधार पर रोजाना 400 मिलीग्राम तक कैफीन को सुरक्षित माना जाता है यह प्रतिदिन 2-3 कप कॉफी के बराबर है।

यह नुकसानदायक है या फायदेमंद, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर है कि आप की सेहत कैसी है और आप कितना कैफीन लेते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed