फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बच्चों के फेफड़े कोरोना वायरस को झेलने में सक्षम हैं? जानें क्या कहते हैं बाल रोग विशेषज्ञ

Thu, 22 Apr 2021 07:54 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 22 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Can Children's Lungs able to fight Corona Virus?
बच्चों के फेफड़े मजबूत होते हैं - फोटो : iStock
डॉ. विपिन जैन

बाल रोग विशेषज्ञ


कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का सबसे ज्यादा असर युवाओं में देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 20 से 40 आयु वर्ग वाले लोगों को वायरस का यह नया स्ट्रेन ज्यादा शिकार बना रहा है। इतना ही नहीं इस बार संक्रमित लोगों को सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मतलब है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन फेफड़ों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगर बच्चों को कोरोना संक्रमण हो जाए तो क्या उनके फेफड़े वायरस के संक्रमण को झेलने में सक्षम हैं?
आइए जानते हैं कि इस बारे में बाल रोग विशेषज्ञ का क्या कहना है?
 
Can Children's Lungs able to fight Corona Virus?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमर उजाला से एक बातचीत के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन जैन बताते हैं कि अब तक के मामलों के आधार पर कहा जा सकता है कि बच्चों में कोरोना के मामले फिलहाल ज्यादा नहीं हैं। जो बच्चे संक्रमित हो भी रहे हैं उनमें से ज्यादा बच्चे सामान्य दवाइयों से कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जा रहे हैं। कोरोना वायरस बच्चों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहा है।

Can Children's Lungs able to fight Corona Virus?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बच्चों के फेफड़े पर कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में  डॉ. विपिन बताते हैं कि बच्चों को सांस लेने की दिक्कत कम हो रही है। चूंकि बच्चों को आमतौर पर पहले से कोई गंभीर रोग नहीं होता है ऐसे में वायरस का असर उनके फेफड़ों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर रहा है। हालांकि जिन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग, किडनी या मानसिक रोगों की दिक्कत है सिर्फ उन्हें खतरा ज्यादा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Children's Lungs able to fight Corona Virus?
कैसे रखे कोरोना में बच्चों का ध्यान - फोटो : iStock
बच्चों को कोरना हो जाए तो क्या करें?
डॉ विपिन कहते हैं कि अगर बच्चों को कोरोना हो जाए तो घबराएं नहीं, अब तक देखने को मिला है कि बच्चों पर इसका ज्यादा असर नहीं हो रहा है। दवाइयों के बजाय इस समय होम केयर की ज्यादा जरूरत होती है। इसके अलावा बुखार और खांसी जैसे लक्षणों को सामान्य दवाओं के साथ ठीक किया जा सकता है। तेज बुखार के दौरान भी एसी- कूलर आदि चालू रखें, जिससे शरीर की ठंडक बनी रही। बार -बार पट्टी करते रहें। 
 
विज्ञापन
Can Children's Lungs able to fight Corona Virus?
घर पर रखें बच्चों का ध्यान - फोटो : iStock

घर पर कैसे रखें बच्चों का ख्याल
कोरोना के समय में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए समय-समय पर पानी और जूस देते रहें। यहां एक बात का ध्यान जरूर दें कि बच्चों के काढ़ा या घरेलू उपचार आदि खुद से न दें। इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। कई घरेलू उपचार बच्चों के लिए कोरोना से ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed