फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रोकली में है कई गुणों का खजाना, दिमाग के लिए भी है फायदेमंद 

Fri, 20 Sep 2019 05:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 20 Sep 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
broccoli is beneficial for health
ब्रोकली
ब्रोकली खाइए दिमाग चलाइए

ब्रोकली कई गुणों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए और सी पाया जाता है। यह देखने में काफी हद तक गोभी जैसा दिखता है। इसमें पाया जाने वाला कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन दिल के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। इसमें फोलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मूड को सही रखती है। इससे अवसाद का खतरा कम होता है। ब्रोकली मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद है। 

 
broccoli is beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर
चेहरे में चमक लाए चंदन पाउडर 
यदि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो चंदन पाउडर इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको चंदन पाउडर के साथ-साथ संतरे के छिलके का पाउडर, गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिन में डार्क सर्कल दूर होने लगते हैं। चाहें तो इस पेस्ट का इस्तेमाल नियमित रूप से चेहरे की सफाई में किया जा सकता है। इसी तरह चंदन पाउडर के साथ चंदन तेल, बेसन, हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बना लें और सप्ताह में दो तीन बार चेहरे पर लगाएं, चेहरा चमक उठेगा। 
broccoli is beneficial for health
sweets
त्वचा के लिए नुकसानदायक ज्यादा मीठा 
हमारी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है। जिस तरह से हेल्दी डाइट हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखती है, उसी तरह से कुछ चीजें ऐसी है जिनसे इसे नुकसान भी होता है। मसलन बहुत ज्यादा मीठा। ज्यादा मीठा खाने से त्वचा प्रभावित होती है। अगर आपका आहार चीन से भरा हुआ है तो आपको बार-बार मुहासे की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने आहार से चीनी को कम से कम करें। ताजे फल शामिल करें, खासकर विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना फायदेमंद है। इससे त्वचा निखरेगी और लंबे समय तक जवां भी बनी रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
broccoli is beneficial for health
चीकू

थकान लगे तो खाएं चीकू

यदि आप थकान महसूस करते हैं तो चीकू आपके लिए सबसे फायदेमंद फल है। चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में सहायता होता है। चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें चीकू खाना चाहिए। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट व फाइबर पाया जाता है, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। यदि आप चाहते हैं कि हड्डियां मजबूत रहें तो चीकू रोज खाना शुरू कर दें। यह कब्ज से भी राहत दिलाता है, साथ ही दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
broccoli is beneficial for health
चेरी
चेरी खाएं, नींद की समस्या से छुटकारा पाएं
चेरी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटैशियम व फास्फोरस पाया जाता है। चेरी में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। माना जाता है कि यह याद्दाश्त भी बढ़ाती है। इसमें मेलाटोनिन होता है, जो अनिद्रा से छुटकारा दिलाता है। इसे नियमित खाने से हड्डियों में होने वाले दर्द व अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा यह हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा चेरी का जूस गठिया रोग में भी दवा का काम करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed