फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: वैज्ञानिकों ने निकाल लिया तोड़, इस तरीके से ओमिक्रॉन पर पा सकते हैं नियंत्रण

Tue, 11 Jan 2022 05:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jan 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
booster dose of vaccine could neutralise OMICRON variant, says scientists
कोरोना वायरस से बचाव - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में एक ही दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 11 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, वहीं फ्रांस में रोजाना के मामले करीब पौने तीन लाख हैं। भारत में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1.68 लाख से अधिक केस सामने आए हैं। कुल मिलाकर दुनियाभर में कोरोना का यह वैरिएंट लोगों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बनता जा रहा है।



अध्ययनों से पता चलता है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट, डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक है। चूंकि दुनियाभर में मौजूद वैक्सीन, कोरोना के मूल रूप के आधार पर विकसित की गई हैं, ऐसे में टीकों को ओमिक्रॉन संक्रमण से बचाव में भी ज्यादा असरदार नहीं पाया जा रहा है। इस बीच अध्ययनकर्ताओं ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को नियंत्रित करने का एक कारगर तरीका ढूंढ निकालने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरीके को प्रयोग में लाकर कोरोना के इस संक्रामक रूप पर काबू पाया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

booster dose of vaccine could neutralise OMICRON variant, says scientists
कोरोना ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : Pixabay

ओमिक्रॉन बना हुआ है बड़ी मुसीबत
नेचर जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की जैविक विशेषताओं के बारे में अभी भी बहुत स्पष्ट तरीके से पता नहीं चल पाया है। यह वैक्सीन की दोनों डोज से शरीर में बनीं प्रतिरक्षा को आसानी से चकमा दे सकता है, हालांकि शोध से यह पता चलता है कि लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमिक्रॉन को बेअसर किया जा सकता है। ओमिक्रॉन पर चिकित्सीय एंटीबॉडी की प्रभावकारिता और टीकों से शरीर में बनी प्रतिरक्षा को जानने के लिए शोध कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने यह जानकारी दी है।

booster dose of vaccine could neutralise OMICRON variant, says scientists
कोरोना के खतरे से कैसे बचें - फोटो : Pixels

अध्ययन में क्या पता चला?
बेल्जियम स्थित केयू ल्यूवीना विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ने कोरोना संक्रमितों के सैंपल की जांच कर इस बारे में समझने की कोशिश की। वैज्ञानिकों ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के परीक्षण के निष्कर्ष में पाया कि ज्यादातर एंटीबॉडीज डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के खिलाफ 3-80 गुना तक कम प्रभावी थीं। वैज्ञानिकों ने वैक्सीन की प्रभाविकता को जानने के लिए 5 माह के अन्तराल पर दूसरी खुराक लेने वाले लोगों के भी सैंपल का अध्ययन किया। इस दौरान पाया गया कि यह तरीका भी ओमिक्रॉन को बेअसर करने में ज्यादा प्रभावी नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
booster dose of vaccine could neutralise OMICRON variant, says scientists
बूस्टर डोज से मिलेगी सुरक्षा - फोटो : PTI

बूस्टर डोज ले चुके लोगों के सैंपल का अध्ययन
एक अन्य परीक्षण में वैज्ञानिकों ने उन लोगों के भी सैंपल लिए जिन्होंने एक महीने पहले फाइजर की बूस्टर डोज ली थी। इस परीक्षण के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि ऐसे लोग ओमिक्रॉन से मुकाबले के लिए ज्यादा सक्षम हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि लोगों को वैक्सीन की बूस्टर खुराक देकर उनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा विकसित की जा सकती है जो इस वैरिएंट के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
booster dose of vaccine could neutralise OMICRON variant, says scientists
ओमिक्रॉन पर प्रभावी हो सकती है बूस्टर डोज - फोटो : Pixabay

क्या है अध्ययन का निष्कर्ष?
अध्ययन के निष्कर्ष में शोध के लेखकों में से एक और वरिष्ठ वैज्ञानिक ओलिवियर श्वार्ट्ज बताते हैं, इस शोध से पता चलता है कि बूस्टर खुराक, ओमिक्रॉन के जोखिम को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। हालांकि हमें यह जानने के लिए और अधिक शोध करने की आवश्यकता है कि बूस्टर डोज से कितने समय तक सुरक्षा मिल सकती है? इस अध्ययन से पता चलता है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट टीकों और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की प्रभावशीलता को बाधित करता है, हालांकि बृहद स्तर पर बूस्टर डोज देना लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed