फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कैसे पता चलेगा कि किसी को ब्लैक फंगस संक्रमण हो सकता है? इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 27 May 2021 01:17 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 May 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
black fungus infection mucormycosis disease in India latest update Coronavirus question answer
Black fungus - फोटो : अमर उजाला

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस संक्रमण भी कहर बरपा रहा है। अब तक हजारों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से कईयों की जान भी चली गई है। इसके मामले कई राज्यों में देखने को मिल रहे हैं, जिसमें दिल्ली से लेकर गुजरात, बिहार, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्य शामिल हैं। दरअसल, ब्लैक फंगस के फैलने की कई वजहें बताई जा रही हैं, जिसमें स्टेरॉयड से लेकर इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन तक शामिल हैं। ऐसे में इसके बारे में पूरी तरह से जान लेना बेहद ही जरूरी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकरमाइकोसिस को लेकर कुछ जरूरी सवालों के जवाब...

black fungus infection mucormycosis disease in India latest update Coronavirus question answer
ब्लैक फंगस पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन लेने से भी म्यूकरमाइकोसिस की बीमारी हो सकती है? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. आलोक ठक्कर कहते हैं, 'ऐसी परिस्थिति में सभी पहलुओं पर नजर रखी जाती है, लेकिन कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें ऑक्सीजन लगी ही नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि किसी को गलत तरह से ऑक्सीजन दी जाए। इसलिए इस तरह के तथ्य को रखना सही नहीं है।' 
black fungus infection mucormycosis disease in India latest update Coronavirus question answer
ब्लैक फंगस पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या स्टेरॉयड की वजह से ही म्यूकरमाइकोसिस होता है? 

  • डॉ. आलोक ठक्कर कहते हैं, 'स्टेरॉयड को एक कारण माना गया है, लेकिन ये कहना कि इसकी वजह से म्यूकरमाइकोसिस हो रहा है, गलत होगा, क्योंकि स्टेरॉयड तब देते हैं, जब मरीज की हफ्ते या 10 दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं होता है। ये बहुत अच्छी दवा है, जो मरीज को बचाने में काफी सफल रही है। इसमें ऐसा होता है कि कई बार कोविड की वजह से इम्यूनिटी पहले ही कम रहती है और इस दवा को देने के बाद कई बार इसका असर सही तरह से नहीं होता है, लेकिन ऐसा उनलोगों में ही ज्यादा होता है, जिन्हें पहले से डायबिटीज आदि हो। इसलिए केवल स्टेरॉयड से हो रहा है, नहीं कह सकते हैं, क्योंकि कई लोग इसे लेने के बाद भी ठीक हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
black fungus infection mucormycosis disease in India latest update Coronavirus question answer
ब्लैक फंगस पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कैसे पता चलेगा कि किसी को म्यूकरमाइकोसिस हो सकता है? 

  • डॉ. आलोक ठक्कर कहते हैं, 'अगर कोई हाई रिस्क (अधिक जोखिम) में आता हो, कोविड हुआ हो और डायबिटीज बढ़ी हुई है और ब्लड शुगर ठीक नहीं है या स्टेरॉयड कुछ दिन के लिए ली है तो समस्या नहीं है, लेकिन लंबे समय के लिए ली है तो संभावना हो सकती है। अब लक्षण पर ध्यान दें, नाक के आसपास या चेहरे के कोने के पास झनझनाहट महसूस होती है, रंग बदलने लगता है, चेहरे पर सूजन हो जाती है। ऐसे ही अगर मुंह के अंदर, ऊपर के तालु पर झनझनाहट या रंग बदल जाए, नाक बंद हो जाए तो बीमारी हो सकती है। आंख से संबंधित किसी तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।' 
विज्ञापन
black fungus infection mucormycosis disease in India latest update Coronavirus question answer
ब्लैक फंगस पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

म्यूकरमाइकोसिस के केस इन दिनों काफी आ रहे हैं, ऐसा क्यों? 

  • डॉ. आलोक ठक्कर कहते हैं, 'पहले भी हमारे देश में म्यूकरमाइकोसिस के केस आते थे, लेकिन जिस तरह की स्थिति अभी है, वैसे पहले नहीं थी। इसमें सबसे मुख्य कारण इम्यूनिटी कम होना है, एक तो कोविड की वजह से और दूसरी तरह-तरह की दवाइयों की वजह से ऐसा हो रहा है। एक स्वस्थ व्यक्ति को कभी म्यूकरमाइकोसिस नहीं होता है। इसके अलावा म्यूकरमाइकोसिस की मुख्य वजह क्या है, ऐसा निश्चित नहीं कह सकते हैं, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मान्यता प्राप्त दवाएं ही कोविड मरीजों को दी जा रही हैं। फिर भी हम देखते हैं कि कई मरीज ओवर डोज ले लेते हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड लेते हैं। यही कारण अभी माना जा रहा है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed