फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena kapoor Bday: प्रेग्नेंसी के बाद 'बेबो' ने इस तरह किया 14 किलो वजन कम, जानें उनका फिटनेस फंडा

Fri, 21 Sep 2018 01:35 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor birthday: kareena weight loss secrets after delivery
kareena kapoor khan
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मनाने जा रही है। इंटस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने जीरो फिगर की वजह से भी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही। अपनी इस फिटनेस को लेकर बेबो लोगों की प्रेरणा बनी हुई थी लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते एकदम से उनका वजन बढ़ गया और चेहरे की रंगत भी गायब हो गई।


उस लुक को देखकर एक तो लोगों को लगा कि सैफीना का जमाना अब गया लेकिन करीना कपूर ने उनको जवाब देते हुए डिलीवरी के बाद अपना पुराना लुक और फिगर हासिल कर लिया। तैमूर के जन्म के मात्र 45 दिन बाद ही करीना कपूर अपनी पुरानी रंगत पाने में जुट गई और करीब 14 किलो वेट लॉस किया। जाने करीना का फिटनेस फंडा-
kareena kapoor birthday: kareena weight loss secrets after delivery
kareena kapoor with taimur
तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उस समय बेबो का वेट करीब 18 किलो बढ़ गया था। डबल चिन दिखने के साथ ही चेहरे की चमक भी गुम हो गई थी लेकिन उन्होंने डिलीवरी के 45 दिनों बाद से ही अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
kareena kapoor birthday: kareena weight loss secrets after delivery
इसके बाद करीना सप्ताह के 5 दिन एक घंटे तक वर्कआउट करके पसीना बहाने लगी। वेट लॉस करने की प्रक्रिया में करीना एक-एक स्टेप आगे बढ़ी और उन्होंने कोई भी जल्दबाजी नहीं की। अगर वो वेट लॉस को लेकर जल्दबाजी दिखाती है तो इसका नुकसान उन्हें दो कदम  पीछे आकर चुकाना पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor birthday: kareena weight loss secrets after delivery
kareena kapoor khan
पहला लक्ष्य शरीर में उन सब चीजों को वापस लाना था, जो प्रेग्नेंसी के समय बदल गई थी। करीना के अनुसार प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर से करीब 5 सालों का कैल्शियम निकल जाता है। इसीलिए पहले जैसा फिगर पाने के लिए शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ना था। जिसके चलते उन्होंने रोज रात को एक बड़ा गिलास दूध का पीना शुरू किया। दुध से बनी चीजों में सीएलए  (संयुग्मी लिनोलिक एसिड) की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है।
विज्ञापन
kareena kapoor birthday: kareena weight loss secrets after delivery
kareena kapoor khan
प्रेग्नेंसी की वजह से हुए डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए विटामिन बी 12 और आयरन युक्त आहर लेना शुरू किया। बेबो में इसमें अपना पसंदीदा तिल के लड्डू और जौ को खाना शुरू किया। इन दोनों ही चीजों में बी12 और आयरन पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed