फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बासी रोटी खाने के हैं कई फायदे, इन बीमारियों का कर सकते हैं डटकर सामना

Tue, 05 Jan 2021 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Jan 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
benefits of basi roti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम जब भी कोई लजीज खाने की बात करते हैं तो हमारे मुंह में जरूर पानी आ जाता है। लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती है जिनका नाम सुनकर या फिर देखकर ही हम अपना मुंह बना लेते हैं। इसी में से एक है बासी रोटी। जी हां! बासी रोटी के नाम से लोगों को भूख लगना तक बंद हो जाती है। अक्सर लोग बासी रोटी खाने से बचते हैं और इसके पीछे सेहत से जुड़े कई कारण भी देते हैं। लेकिन शायद ये बात बेहद ही कम लोगों को पता है कि बासी रोटी खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए आपको इन फायदों से अवगत कराते हैं, जो आपको इसे खाने से मिल सकते हैं।

benefits of basi roti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexles

दरअसल, बासी रोटी को न खाने के पीछे का कारण उसका स्वाद होता है, लेकिन ये बात जाननी भी जरूरी है कि ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। वैसे तो गेहूं से बनी ताजी रोटियां काफी ज्यादा पौष्टिक और सुपात्य मानी जाती हैं, लेकिन जब ये रोटियां बासी हो जाती हैं तो इनके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

benefits of basi roti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोग ये सोचते हैं कि जब रोटी बासी हो जाती है, तो आखिर वो फायदेमंद कैसे हो सकती है? तो यहां ये जानना जरूरी है कि जब रोटी बासी हो जाती है तो उसमें कुछ लाभकारी बैक्टिरिया आ जाते हैं और साथ ही इसमें ग्लूकोज की मात्रा भी कम होती है। अगर बासी रोटी को दूध के साथ खाया जाए, तो इससे डायबिटिज और बल्ड प्रेशर जैसी बीमारियों में आराम पाया जा सकता है। बस इसका सेवन आपको रोजाना करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of basi roti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

अगर बासी रोटी को दूध के साथ खाया जाए तो इससे पेट की बीमारियों जैसे- कब्ज की समस्या, एसिडिटी आदि में काफी राहत मिल सकती है। बासी रोटी में फाइबर भी पाया जाता है, इसलिए ये हमारे पाचन को ठीक करने में भी मदद कर सकती है। यही नहीं, अगर हम बासी रोटी का सेवन करते हैं तो ये हमारे शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में भी काफी कारगर मानी जाती है।

विज्ञापन
benefits of basi roti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर बासी रोटी को दूध के साथ खाया जाए, तो इससे हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। वहीं, अगर इसका सेवन गर्मियों में किया जाए तो हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं को खतरा नहीं रहता है। अगर आप दुबले-पतले हैं तो भी दूध के साथ बासी रोटी खाने से आपको फायदा मिल सकता है, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में बल की वृद्धि होती है। रात के समय बासी रोटी के सेवन को सबसे सही माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से शरीर को ज्यादा लाभ मिल सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed