फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी बात: अच्छी सेहत के लिए इस तरह से सोना है सबसे फायदेमंद, डाल लीजिए आदत

Thu, 16 Sep 2021 07:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 16 Sep 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
best sleeping position for back pain and overall health
सोने का सही तरीका जानिए - फोटो : Pixabay

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना सबसे आवश्यक माना जाता है। अगर रात के समय में आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो यह समस्या कई तरह से आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अच्छी नींद लेने के साथ सही तरीके से सोना भी अच्छी सेहत के लिए बेहद आवश्यक होता है। हम रात में जिस तरह से सोते हैं उसका शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग पीठ के बल, हर स्थिति में सोने के तरीके का सेहत पर असर पड़ता है।


डॉक्टरों की मानें तो नींद पूरी न होना, स्वास्थ्य संबंधी कई सारी दिक्कतों का कारण बन सकता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है। आइए इस लेख में जानने का कोशिश करते हैं कि किस तरीके से सोना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद हो सकता है?

best sleeping position for back pain and overall health
नींद पूरी करना बहुत जरूरी - फोटो : getty images

सभी के लिए जरूरी है नींद पूरी करना
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो रात के समय नींद पूरी करना सभी के लिए बेहद आवश्यक है। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों के नींद का पैटर्न काफी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर कहते हैं, वयस्कों को रोजाना 6-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा सोने की सही स्थिति को सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। आइए जानते हैं कि सोने के लिए सबसे अच्छा पोजिशन कौन है?

best sleeping position for back pain and overall health
पीठ के बल सोने के फायदे - फोटो : iStock

पीठ की तरफ से सोने के फायदे
पीठ की तरफ से सोना सबसे आम पोजिशन होता है। डॉक्टर कहते हैं, नींद की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए इस तरीके से सोना सबसे फायदेमंद हो सकता है। पीठ के बल सोने को सुपाइन स्लीपिंग के रूप में भी जाना जाता है, इसके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। पीठ के बल सोने से रीढ़ की हड्डी संरेखित रहती है साथ ही मांसपेशियों में तनाव कम होता है। इसके अलावा पीठ के बल सोने से छाती पर दबाव कम होता है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best sleeping position for back pain and overall health
सोने के तरीके का सेहत पर पड़ता है असर - फोटो : Pixabay

पीठ के बल सोने के अन्य फायदे
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पीठ के बल सोने से एसिड रिफ्लक्स को कम किया जा सकता है। भोजन के बेहतर पाचन को बढ़ावा देने के लिए पीठ के बल सोने के लाभ हो सकते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि पीठ के बल सोने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी कम हो सकती है। पीठ के बल सोने से आंखों के नीचे पानी या रक्त जमा होने की समस्या से भी बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
best sleeping position for back pain and overall health
पेट के बल सोने के फायदे - फोटो : pexels.com

पेट के बल सोना
पीठ के अलावा पेट के बल सोने को भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई तरह से फायदेमंद मानते हैं। पेट के बल सोने से खर्राटों की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा इस तरह से सोने से स्लीप एपनिया में भी फायदा मिल सकता है। सोते समय शारीरिक सहजता बहुत आवश्यक है। पेट के बल सोने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर बना रहता है। 

------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed