फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: संतरे ही नहीं इन फलों में भी विटामिन-सी की होती है भरपूर मात्रा, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें सेवन

Tue, 15 Feb 2022 03:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Feb 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
best fruits for vitamin c, fruits that boost immune system
विटामिन सी वाले फल - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और खनिजों के सेवन की आवश्यकता होती है। इसमें विटामिन-सी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कोरोना के इस दौर में प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने से लेकर कई प्रकार के संक्रमण के जोखिम से बचाने के लिए इस विटामिन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई प्रकार के फलों और सब्जियों में यह विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रक्त वाहिकाओं, हड्डियों, दांतों और कोलेजन ऊतक के लिए भी इस विटामिन के सेवन को काफी लाभदायक माना जाता है। आमतौर पर खट्टे फलों को इस विटामिन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है।



सर्दियों के मौसम में बहुतायत में उपलब्ध संतरे विटामिन-सी का बेहतर स्रोत माने जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि संतरे के अलावा भी कुछ फलों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है? शरीर के सामान्य कामकाज के लिए और विटामिन-सी की कमी के जोखिम को दूर के लिए कम से कम 90 मिलीग्राम की मात्रा में रोजाना इसके सेवन की सलाह देते हैं। विटामिन सी को दांत, आंख और बालों के लिए भी काफी जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करके आप आसानी से विटामिन सी की पूर्ति कर सकते हैं। 

best fruits for vitamin c, fruits that boost immune system
कीवी खाने के लाभ - फोटो : Pixabay

कीवी है विटामिन सी से भरपूर
कोरोना के इस दौर में कीवी का मांग काफी अधिक बढ़ी है। गहरे हरे रंग के इस फल को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि 100 ग्राम कीवी से करीब 91 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन सी प्राप्त की जा सकती है। खास बात यह है कि कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, ऐसे में शुगर के मरीजों के लिए भी इसका सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है। वजन कम करने या ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी कीवी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

best fruits for vitamin c, fruits that boost immune system
अमरूद के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

अमरूद के हैं तमाम फायदे
देश के लगभग हर हिस्से में आसानी से उपलब्ध अमरूद को विटामिन-सी से भरपूर माना जाता है। अमरूद कम कैलोरी वाला फल है जिसमें सीमित मात्रा में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। 100 ग्राम अमरूद के सेवन से 228 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन-सी प्राप्त किया जा सकता है। इसका अधिकांश भाग छिलके में पाया जाता है। पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना अमरूद का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best fruits for vitamin c, fruits that boost immune system
अनानास के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : PIXABAY

अनानास

अनानास को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें भी विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होती है। पेट से संबंधित दिक्कतों को कम करने के साथ शरीर के सूजन को कम करने में अनानास का सेवन लाभदायक माना जाता है। 100 ग्राम अनानास में 47 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है। यह फल रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखते हुए हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed