{"_id":"6a141899676aff3856095f8c","slug":"benefits-of-taking-bath-before-going-to-bed-kya-sone-se-pahle-nahana-chahiye-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Night Bath Benefits: रात में नहाने के क्या फायदे हैं?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Night Bath Benefits: रात में नहाने के क्या फायदे हैं?
Mon, 25 May 2026 07:47 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 25 May 2026 07:47 PM IST
सार
Benefits Of Taking Bath Before Sleeping: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि सोने से पहले हमेशा नहाना चाहिए। इसके क्या फायदे हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
रात में नहाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : AI
Benefits Of Taking Bath Before Sleeping: दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद अच्छी नींद हर किसी के लिए बेहद जरूरी होती है। कई लोग बेहतर नींद के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले नहाना भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
रात में नहाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Freepik.com
1. अच्छी और गहरी नींद आती है
- सोने से पहले नहाना शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करता है।
- खासकर जिन्हें रात में नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटती है, उनके लिए यह आदत फायदेमंद साबित हो सकती है।
रात में नहाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Freepik.com
2. तनाव और थकान होती है दूर
- दिनभर की भागदौड़ और कामकाज के बाद शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं।
- रात में स्नान करने से शरीर को ताजगी मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है।
- पानी का शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव मांसपेशियों को आराम देता है और दिमाग को शांत करता है, जिससे मूड बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में नहाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe stock
3. शरीर रहता है साफ
- दिनभर बाहर रहने से शरीर पर धूल, मिट्टी, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं।
- अगर बिना नहाए सोया जाए तो ये गंदगी त्वचा और बिस्तर दोनों को प्रभावित कर सकती है।
- सोने से पहले स्नान करने से शरीर पूरी तरह साफ हो जाता है और स्किन इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
रात में नहाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe stock
4. स्किन को मिलता है फायदा
- रात में नहाने से त्वचा को ताजगी मिलती है और रोमछिद्र साफ होते हैं।
- इससे त्वचा पर जमा तेल और गंदगी हट जाती है, जिससे पिंपल्स, खुजली और दाने जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।
- गर्मियों में यह आदत स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार मानी जाती है।