फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बहुत फायदेमंद है ये खास चीज, खाने से शरीर में बनी रहेगी गर्मी

Sat, 19 Dec 2020 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Dec 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
benefits of sonth ke ladoo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों के मौसम में कई तरह की बीमारियां होती हैं, जो इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाओं से जन्म लेती हैं। इनसे सर्दी-जुकाम, बुखार से होते हुए कई जानलेवा बीमारियां तक हो जाती हैं। इसलिए हम कई तरह की दवाइयां लेते हैं या फिर कई घरेलू उपचार करते हैं, लेकिन कई बार इनसे भी हमें आराम नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में बीमारियों से दूर और अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो आपको सोंठ के लड्डूओं का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में इससे कई फायदें मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

benefits of sonth ke ladoo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमें अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करके रखना बेहद जरूरी है, और इस कोरोना काल में तो ऐसा करना काफी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि अगर संक्रमण से खुद को और अपने परिवार को बचाए रखना है तो आपको इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सोंठ के लड्डू खाने चाहिए। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ये हमारे शरीर को गर्म रखने में भी काफी मदद करते हैं।

benefits of sonth ke ladoo
दूध - फोटो : पिक्साबे

आपको करना ये है कि नियमित रूप से रोज एक गिलास दूध के साथ सोंठ के लड्डू खाने हैं, इससे आप ठिठुरती ठंड से बच सकते हैं। ये शरीर और हड्डियों को गर्माहट पहुंचाते हैं। इससे ठंड लगने के साथ ही दर्द की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में कभी-कभी अचानक सीने में दर्द की समस्या भी होने लगती है। हालांकि, अगर आपके पहले से ऐसी कोई समस्या है तो इसके लिए तो आपको डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए। लेकिन अगर कभी-कभी हल्का दर्द होता है, तो कई हेल्थ रिपोर्ट्स में इसके लिए सोंठ के लड्डू के सेवन को सही बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of sonth ke ladoo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों के मौसम में हम गर्म खाना और काफी तला-भुना या फिर मसालेदार खाना खा लेते हैं, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम में कई तरह की परेशानी होती है। ऐसे में सोंठ के लड्डू खाने से खाना पचाने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा सोंठ के लड्डू मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी काफी मदद करते हैं। ये बात सभी जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म तेज होने से शरीर से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। साथ ही सोंठ का सेवन करने से शरीर की चर्बी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
benefits of sonth ke ladoo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों मे नाक बहना, जुकाम लगना तो एक आम बात होती है। लेकिन कई बार ये इतना ज्यादा होने लगता है कि हमें परेशान करता है। ऐसे में इससे आराम पाने के लिए सोंठ के लड्डू आपकी काफी मदद कर सकते हैं, क्योंकि इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यही नहीं, जब महिलाएं बच्चे को जन्म देती हैं, तब भी उन्हें सोंठ के लड्डू दिए जाते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को ये देने के पीछे की वजह ये है कि ये शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही स्तन में दूध बनाने में भी मदद करते हैं। डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी ये सोंठ के लड्डू काफी असरदार माने जाते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed