फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mushroom Benefits: सेहत के लिए 'रामबाण' है मशरूम का सेवन, मिलते हैं ये पांच जबरदस्त फायदे

Fri, 17 Sep 2021 03:14 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
benefits of mushroom healthy diet plan in hindi
मशरूम के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


ऐसी बहुत ही सब्जियां हैं, जो हम खाते तो हैं, लेकिन शायद ही उनसे होने वाले फायदों के बारे में जानते हों। इन्हीं में से एक है मशरूम, जिसे भारत में कुकुरमुत्ता भी कहा जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है, जो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों को पसंद आती है। यह स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें विटामिन से लेकर खनिज लवण और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि मशरूम का सेवन सेहत के लिए 'रामबाण' है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर तो नियंत्रण में रहता ही है, साथ ही यह मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। आजकल मशरूम मिलना आम हो गया है। देश में कई जगहों पर इसकी खेती की जाती है। दरअसल, औषधीय गुणों के कारण ही इसकी मांग काफी बढ़ी है। आइए जानते हैं मशरूम के सेवन से होने वाले कुछ फायदों के बारे में... 

benefits of mushroom healthy diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा तंत्र को बनाता है मजबूत 

  • मशरूम का सेवन प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। दरअसल, इसे एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत का काम भी करते हैं। 
benefits of mushroom healthy diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी है अच्छा 

  • मशरूम के सेवन को दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कुछ तरह के एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of mushroom healthy diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज में भी है फायदेमंद 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम को सर्वोत्तम आहार माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है और साथ ही इसमें वसा, कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है। 
विज्ञापन
benefits of mushroom healthy diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट के लिए भी है फायदेमंद 

  • मशरूम के सेवन से पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिल सकती है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed