फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, अस्वस्थ पैदा हो सकता है बच्चा

Thu, 24 Oct 2019 07:45 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Oct 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
study claims Stress during pregnancy reduces chances of having a boy
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock

गर्भवती महिलाओं को कभी भी तनाव नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसका असर होने वाले बच्चे पर पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अवसाद लेने लगती हैं और इसका घातक असर होने वाले बच्चे पर पड़ता है। कई बार तो बच्चे की जान पर भी आ बनती है। एक नए अध्ययन में इस तरह के दावे किए गए हैं। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाएं ज्यादा चिंतित और परेशान रहती हैं तो बच्चे के स्वास्थ्य पर इसका बेहद ही घातक दुष्परिणाम पड़ता है। आइए जानते हैं अध्ययन में क्या कहा गया है...

study claims Stress during pregnancy reduces chances of having a boy
गर्भवती महिला - फोटो : pixabay

अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के अध्ययन में कहा गया है कि जो माएं गर्भावस्था के दौरान अवसाद लेती हैं  उनके अपरिपक्व बच्चे के जन्म की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के अवसाद लेने की वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे के हादसे की चपेट में आने की आशंका भी रहती है।

study claims Stress during pregnancy reduces chances of having a boy
गर्भवती महिलाएं - फोटो : Social media

यह अध्ययन कहता है कि जो गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अवसाद लेती हैं या फिर दूसरे तरह के शारीरिक कष्ट उठाती हैं तो होने वाले बच्चे पर इसका घातक असर पड़ता है। अगर गर्भवती महिला का ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो भी होने वाले बच्चे की जान पर आफत आ सकती है। बच्चा अस्वस्थ पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
study claims Stress during pregnancy reduces chances of having a boy
सिगरेट - फोटो : getty images

अवसाद न लेने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को सिगरेट से भी दूरी बनाना चाहिए। फ्रंटियर्स जेनेटिक्स जर्नल में हुए एक अध्ययन में बताया गया है कि गर्भवती महिलाओं के सिगरेट पीने से बच्चे को अस्थमा हो सकता है। बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed