फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी डरते हैं चावल खाने से, तो यहां जानें इसके फायदों के बारे में सबकुछ

Fri, 15 Jan 2021 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Benefits of eating white rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चावल एक ऐसा भोजन है, जिसे दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के लोग खाते हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो कम से कम एक समय भी चावल न खाता हो। दिल्ली का राजमा-चावल हो या फिर हैदराबाद की चिकन बिरयानी। दोनों में चावल का अहम रोल है, जिसके कारण ये लोगों के पसंदीदा खानों में से एक है। वैसे तो चावल को हम पकाकर खाते हैं, ताकि ये हमें नुकसान न दें और हमारा पेट भर सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल के कई ऐसे फायदे हैं जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं। शायद नही, तो चलिए आपको सफेद चावल खाने के इन फायदों के बारे में बताते हैं।

Benefits of eating white rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सफेद चावल के सेवन से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको करना ये है कि आप जब चावल खाएं तो इसके साथ कुछ सब्जियों का सेवन भी करें। वहीं, वजन कम करने के लिए चावल को फ्राई करने की जगह पर उबालकर खाने से ज्यादा और सही लाभ मिलता है। इसके अलावा दाल और चावल को एक साथ खाना भी लाभदायक हो सकता है। दाल-चावल में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही वजन कम करने के लिए चावल का सेवन एक ही समय यानी लंच (दोपहर का खाना) या फिर डिनर (रात का खाना) में ही करें।

Benefits of eating white rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर को उर्जा की काफी जरूरत होती है, ताकि हममें ताजागी बनी रहे और हमें किसी भी काम को करने में आसानी हो। हम उर्जा लेने के लिए ऐसी चीजों का सेवन भी करते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट होता है, क्योंकि जिन चीजों में ये मौजूद होता है वो शरीर को ऊर्जा देने का काम करती हैं। लेकिन कई लोग ये बात नहीं जानते हैं कि चावल के सेवन से हमारे शरीर के हर भाग को उर्जा मिल सकती है, क्योंकि इसमें काफी अच्छा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। शरीर के संचालन के लिए मस्तिष्क को जो ऊर्जा चाहिए होती है, वो हमें चावल का सेवन करने से मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating white rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

हमारे स्वास्थ्य के लिए चावल काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल, सोडियम समेत कोई भी हानिकारक फैट नही होता है। इसलिए चावल हमारे भोजन के लिए बिल्कुल सही खाना है। चावल में सोडियम की मात्रा भी न के बराबर होती है, जिसके कारण ये उन लोगों के लिए भी काफी अच्छा खाना होता है जो हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से घिरे हुए हैं। चावल को पचाना भी काफी आसान होता है। इसलिए भी लोग इसके सेवन की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Benefits of eating white rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चावल में विटामिन- डी, फाइबर, नियासिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप दस्त जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हल्के गीले चावल के सेवन से आपको काफी फायदा मिल सकता है। यही नहीं, चावल के माड़ को कई तरह के ब्यूटी प्रोडस्ट्स के तौर पर भी इस्तेमाल में लाया जाता है। त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में चावल फायदा देने का काम करता है। चावल में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को आने से रोकने में मदद करते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed