फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर पीते हैं सुबह एलोवेरा का जूस, तो मिल सकते हैं शरीर को कई लाभ

Tue, 02 Feb 2021 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Feb 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Benefits of drinking aloe vera juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए नाजाने कितना कुछ करते हैं। सुबह उठने के बाद से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे हम बीमारियों से कोसों दूर रह सके। साथ ही हम कई तरह के व्यायाम भी करते हैं ताकि हमारी सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर हो सके और हम पूरी तरह फिट रह सके। लेकिन कई लोग मोटापे की वजह से काफी परेशान होते हैं और उनको कई चीजों के लाभ भी नहीं मिल पाते हैं। लेकिन हम आपको एलोवेरा के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको मोटापे समेत कई अन्य समस्याओं में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं।

Benefits of drinking aloe vera juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अगर आप सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीते हैं तो इससे आपका मोटापा तो कम होगा ही। साथ ही ये आपको त्वचा और सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद जस्ता, कैल्शियम, लोहा, तांबा, सोडियम, क्रोमियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जो कई बीमारियों को रोकने में सक्षम हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं अगर रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। इसलिए वो भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

Benefits of drinking aloe vera juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

एलोवेरा का जूस हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये हमारे मोटापे को कम करने में हमारी मदद करता है। इसका सेवन हमें सुबह खाली पेट करने से कई गुना ज्यादा लाभ मिलते हैं। साथ ही अगर कोई पीलिया के रोग से ग्रसित है तो भी ये जूस उसे कई गुणकारी लाभ दे सकता है। सर्दियां आते ही कई लोग बीमार पड़ने लगते हैं। वहीं, सर्दी-जुकाम होना तो इस मौसम में आम बात है। ऐसे में अगर एलोवेरा के रस का सेवन किया जाए, तो इन बीमारियों में काफी आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of drinking aloe vera juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कई बार हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं, जिसकी वजह से हम अपना पसंदीदा भोजन नहीं कर पाते हैं, क्योंकि जैसे ही हम कुछ खाते हैं मुंह में मिर्ची लगनी शुरू हो जाती है। लेकिन एलोवेरा का जूस इन छालों को कम करने में हमारी काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा चेहरे पर होने वाले मुहांसे, आंख के नीचे काले घेरों को भी दूर करने में एलोवेरा का जूस हमारी मदद कर सकता है। यही नहीं, अगर कोई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान है तो भी उसे ये जूस लाभ देने का काम कर सकता है।

विज्ञापन
Benefits of drinking aloe vera juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम में से कई लोग पाचन समस्या से जूझते हैं, लेकिन अगर एलोवेरा का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे पाचन संबंधी समस्या भी अपने आप दूर हो जाती है। साथ ही डायबिटीज और बवासीर जैसी परेशानियों में निजात पाने में भी काफी मदद मिलती है। इसके अलावा कई बार खाना बनाते हुए तेल के छिटे पड़ने से या कई अन्य वजहों से शरीर का अंग जल जाता है। ऐसे में अगर उस जगह पर एलोवेरा लगाया जाए, तो जलने से होने वाली जलन में तुरंत राहत मिलती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed