फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए चुकंदर का जूस पीने के फायदे, भूलने की बीमारी होगी दूर और भी हैं लाभ

Tue, 16 Mar 2021 08:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 16 Mar 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
benefits of beetroot juice in hindi
शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखता है - फोटो : Social Media

चुकंदर के कई सारे फायदे हैं। कई सारी शारीरिक समस्याएं इसके सेवन से ही दूर हो जाती है। चुकंदर को ऐसे काटकर खाना हर किसी के लिए संभव नहीं है क्योंकि इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है लेकिन चुकंदर का रस तो अधिकतर लोग आसानी से पी लेते हैं। थोड़ा सा काला नमक डालने पर यह स्वादिष्ट लगने लगता है। जीवन में चुकंदर के जूस का सेवन बहुत आवश्यक इसलिए भी है कि यह शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखता है। अगली स्लाइड्स से अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष जांगड़ से जानिए चुकंदर के जूस को पीने के फायदे। 

 

benefits of beetroot juice in hindi
मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है - फोटो : Social media

याद्दाश्त बढ़ेगी
वैसे तो भूलने की बीमारी एक उम्र के बाद लोगों में देखने में आती है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है आजकल युवाओं में भी यह समस्या आम है। चुकंदर का जूस पीने से मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे कि मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, भूलने की बीमारी तो ठीक होती ही है, साथ ही दिमाग के सोचने की क्षमता में भी विकास होता है इसलिए पढ़ने वाले बच्चों को तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

benefits of beetroot juice in hindi
दिन की शुरुआत चुकंदर का जूस पीकर करें - फोटो : iStock

वजन कम करने में सहायक
वजन कम करने के लिए चुकंदर का जूस बहुत लाभकारी होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और मात्र एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से लंबे समय के लिए पेट भरा रहता है। इसमें शक्कर की मात्रा भी बहुत कम होती है इसलिए वजन कम करने के लिए यदि प्रतिदिन इसका सेवन किया जाए तो न तो कोई नुकसान दिखेंगे और जल्दी ही शरीर की चर्बी घटने लगेगी। दिन की शुरुआत चुकंदर का जूस पीकर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of beetroot juice in hindi
चुकंदर में अल्फा- लाइपोइक एसिड पाया जाता है - फोटो : Pixabay

मधुमेह का इलाज
जिस व्यक्ति को मधुमेह है, वह हर तरह का जूस नहीं पी सकता है लेकिन चुकंदर का जूस मधुमेह के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। चुकंदर में अल्फा- लाइपोइक एसिड पाया जाता है जो कि ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। चुकंदर में पाए जाने वाले एंटीृ ऑक्सिडेंट मधुमेह में ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी जैसी परिस्थतियों से भी लड़ता है। 

 

विज्ञापन
benefits of beetroot juice in hindi
बालों के विकास के लिए पोटेशियम बहुत आवश्यक है - फोटो : social media
बालों को झड़ने से रोके
चुकंदर में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यह पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत होता है। बालों के विकास के लिए पोटेशियम बहुत आवश्यक है इसलिए यदि आपके बाल झड़ रहे हैं या बालों का विकास नहीं हो रहा है तो प्रतिदिन चुकंदर का जूस पीना शुरू कर दें। थोड़े दिन यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे तो असर आप खुद देख पाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed