फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी नहीं है पूरी तरह प्रभावी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 16 Mar 2021 07:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 16 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
study shows cancer cells can evade from chemotherapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कैंसर के उपचार के लिए कीमोथेरपी को सबसे प्रभावी माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमोथेरेपी के माध्यम से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको पता चले कि कैंसर की कुछ कोशिकाएं स्वयं को कीमोथेरेपी के प्रभाव से भी सुरक्षित रख सकती हैं तो? यह निश्चित ही विशेषज्ञों को चिंता में डालने के लिए पर्याप्त है। खबर भी कुछ ऐसी ही है़, एक अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया है कि कैंसर की कुछ कोशिकाएं कीमोथेरपी के प्रभावों से स्वयं को बचा लेती हैं। दोबारा से शरीर का माहौल अनुकूल हो जाने पर यह कोशिकाएं सक्रिय होकर कैंसर के प्रभाव को बढ़ा सकती हैं। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं-
study shows cancer cells can evade from chemotherapy
Bacteriophages target bacteria without harming the body's cells - फोटो : Alamy
विशेषज्ञों ने एक हालिया अध्ययन के दौरान पाया कि कैंसर की कुछ कोशिकाएं कीमोथेरपी के प्रभावों को चकमा देकर स्वयं को सुरिक्षत कर लेती हैं। न्यूयार्क के विल कॉरनेल मेडिसिंस में अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों को इस बारे में पता चला। वैज्ञानिकों ने पाया कि कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर की कुछ कोशिकाएं सेनेसेंस यानी स्वयं को बुढ़ापे की ओर लेकर जाकर एक्टिव हाइबरनेशन यानी शांत अवस्था में डाल देती हैं। ऐसा करने से उन कोशिकाओं पर थेरपी का ज्यादा असर नहीं होता है और इस तरह से ये कोशिकाएं सुरिक्षत बच जाती हैं, जिनके बाद में असर डालने का डर बना रहता है। 
study shows cancer cells can evade from chemotherapy
कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका - फोटो : Ehre Lab, UNC School of Medicine
तो क्या इलाज के बाद भी बना रह सकता है कैंसर का खतरा?
इस रिपोर्ट ने विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या कीमोथेरपी जैसे प्रभावी इलाज के बाद भी कैंसर को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जी सकता है? कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समस्या से मुकाबले के लिए ऐसी तकनीकि या फिर ऐसी दवाओं को विकसित करना होगा जो कैंसर की कोशिकाओं को हाइबरनेशन में जाने ही न दें। जिससे कीमोथेरेपी का उनपर असर हो सके और कोशिकाओं को नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
study shows cancer cells can evade from chemotherapy
Chemotherapy
कीमोथेरपी क्या है
कीमोथेरेपी कैंसर के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली प्रक्रिया है।  इस थेरपी में दवाओं को प्रयोग में लाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने और विभाजित होने से रोकती हैं। सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी कैंसर के दोबारा होने के जोखिम को भी कम कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed