कोरोना महामारी के इस दौर में फेस मास्क हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। जबतक इसकी कोई निश्चित दवा या वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक इसपर पूरी तरह नियंत्रण मुश्किल है। ऐसे में फेस मास्क पहनने, हाइजीन मेंटेन करने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी आदतें जारी रखनी होंगी। कोरोना से बचने के लिए कारगर फेस मास्कों में एन-95 को भी बेहतर बताया जाता रहा है। हालांकि घर पर बने मास्क भी बहुत उपयोगी और कारगर हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ एन-95 मास्क पहनने वालों को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।
{"_id":"5ec965e08ebc3e907713d3be","slug":"be-alert-during-exercise-if-you-wear-n95-mask-to-prevent-coronavirus-prevention-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से बचने को एन-95 मास्क है बेहतर लेकिन इसके खतरे भी, बरतें सावधानी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
संक्रमण से बचने को एन-95 मास्क है बेहतर लेकिन इसके खतरे भी, बरतें सावधानी
Sun, 24 May 2020 08:13 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 24 May 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
एन-95 मास्क
- फोटो : social media
N95 Mask
- फोटो : Pixabay
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एन-95 मास्क लगाकर तेज चलना, दौड़ना या व्यायाम करना खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि दौड़ने या व्यायाम करने के दौरान ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी आम लोगों को घर पर तैयार कपडे़ का साधारण मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है।
n95 mask
- फोटो : amazon
- विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिन्हा बताते हैं कि एन-95 मल्टीलेयर मास्क होता है और यह फेस पर पूरी तरह चिपका होता है, इसलिए इसे पहनकर सांस की थोड़ी परेशानी होती है। एन-95 मास्क में हवा तो फिल्टर होकर आती है, लेकिन उसमें दबाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
- दौड़ने और व्यायाम करने के दौरान सांस की गति बढ़ती है और फेफड़े को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एन-95 मास्क पहनकर व्यायाम करना दिक्कत दे सकता है। हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों को ऐसे मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- विशेषज्ञ बताते हैं कि लोगों को शरीर की क्षमता के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। खुली जगह में बिना मास्क के भी व्यायाम किया जा सकता है। बशर्ते सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना जरूरी है। यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई बगल में छींके या खांसे नहीं, क्योंकि अगर व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो उसके ड्रॉपलेट से कोरोना फैल सकता है।